1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Sanju’ Box Office Collection Day 7: संजय दत्त की बायोपिक ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, इतना कारोबार करने वाली बनी रणबीर की पहली फिल्म

‘Sanju’ Box Office Collection Day 7: संजय दत्त की बायोपिक ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, इतना कारोबार करने वाली बनी रणबीर की पहली फिल्म

 Published : Jul 06, 2018 12:59 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 01:52 pm IST

Sanju Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। वहीं दूसरी ओर दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर क्रेज कम होती हुआ नजर नहीं आ रहा है। खासतौर पर रणबीर ने एक बार फिर से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

Sanju Box Office Collection Day 7 starrer Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Sanju Box Office Collection Day 7 starrer Ranbir Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। वहीं दूसरी ओर दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर क्रेज कम होती हुआ नजर नहीं आ रहा है। खासतौर पर रणबीर ने एक बार फिर से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। लेकिन यह पहली बार है जब रणबीर का जादू इस तरह दर्शकों के सिर चढ़ा कि अब उतारना मुश्किल है। फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो यह लगातार नए रिकॉर्ड्स कायम कर रही है। (Sanju Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर की 'संजू' बनी साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म)

हाल ही में फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने 'संजू' के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, "संजू- शुक्रवार- 34.75 करोड़, शनिवार- 38.60 करोड़, रविवार- 46.71 करोड़, सोमवार- 25.35 करोड़, मंगलवार- 22.10 करोड़, बुधवार- 18.90 करोड़, गुरुवार- 16.10 करोड़, कुल- 202.51 करोड़ रुपए।" इसी साथ ही यह इस साल की तीसरी ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए के क्लब में अपनी जगह बना ली है। (Sanju Box Office Collection Day 5: नहीं थमी 'संजू' की आंधी, जानिए रणबीर कपूर की फिल्म की जबरदस्त कमाई)

रणबीर ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। लेकिन 'संजू' रणबीर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जो 200 करोड़ रुपए के क्लब में पहुंची है। गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, दीया निर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल और बोनम इरानी जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में नजर आए हैं। (‘Sanju’ Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की फिल्म ने तोड़ा ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड, जानिए अब तक की जबरदस्त कमाई)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन