1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Sanju’ Box Office Collection Day 3: रणबीर की फिल्म ने तोड़ा ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड, जानिए अब तक की कुल कमाई

‘Sanju’ Box Office Collection Day 3: रणबीर की फिल्म ने तोड़ा ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड, जानिए अब तक की कुल कमाई

 Published : Jul 02, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 01:26 pm IST

Sanjay Dutt biopic Sanju Box Office Collection Day 3: संजय दत्त का बायोपिक 'संजू' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराहना हासिल हो रही है। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अपने पहले ही तीन दिनों में जबरदस्त कमाई कर ली है। वहीं रणबीर कपूर ने अपनी इस फिल्म की सफलता के साथ सुपरस्टार सलमान खान जैसे सितारे को पीछे छोड़ दिया है।

Sanju- India TV Hindi
Sanju

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का बायोपिक 'संजू' को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराहना हासिल हो रही है। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अपने पहले ही तीन दिनों में 120.06 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। वहीं रणबीर कपूर ने अपनी इस फिल्म की सफलता के साथ सुपरस्टार सलमान खान जैसे सितारे को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि फिल्म में रणबीर को संजय दत्त की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। रणबीर के फिल्मी करियर की यह चौथी ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री की है।

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "2018 का सबसे बड़ा ओपनिंग विकेंड... शुक्रवार- 34.75 करोड़, शनिवार- 38.60 करोड़, रविवार- 46.71 करोड़, कुल- 120.06 करोड़ रुपए।" इसी के साथ यह इस साल की अब तक की पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने अपनी इस फिल्म से तीसरे दिन ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' को भी पछाड़ दिया है। दरअसल साउथ के सुपरस्टार प्रभास के अभिनय से सजी फिल्म 'बाहुबली 2' ने 46.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि 'संजू' ने तीसरे दिन रविवार को 46.71 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, विक्की कौशल और बोमन इरानी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन