1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sanju Box Office Collecton Day 2: 'संजू' की सुनामी, दो दिन में ही तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Sanju Box Office Collecton Day 2: 'संजू' की सुनामी, दो दिन में ही तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

 Published : Jul 01, 2018 11:51 am IST,  Updated : Jul 02, 2018 01:32 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पर बनी बायोपिक संजू जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को जबरदस्त कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 38 करोड़ 60 लाख का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 73 करोड़ 35 लाख हो गया। कल तक फिल्म बड़ी आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बल्कि रविवार का दिन है फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

Sanju- India TV Hindi
Sanju

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त  पर बनी बायोपिक संजू जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को जबरदस्त कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 38 करोड़ 60 लाख का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 73 करोड़ 35 लाख हो गया। कल तक फिल्म बड़ी आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बल्कि रविवार का दिन है फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ की ओपनिंग की, इसके साथ ही संजू साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म ने रेस 3 को कलेक्शन के मामले में बुरी तरह पीट दिया। सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने पहले दिन 29 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके साथ ही यह फिल्म रणबीर कपूर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म नॉन हॉलीडे वीक में रिलीज हुई है उसके बावजूद जबरदस्त कमाई कर रही है। इससे पता चलता है कि लोगों को अंत में कंटेंट ही पसंद आता है। बता दें, संजू में अभिनेता रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल प्ले किया था। दिया मिर्जा ने मान्यता दत्त, परेश रावल ने सुनील दत्त और विक्की कौशल ने संजय दत्त के दोस्त का रोल प्ले किया था। फिल्म में सभी के अभिनय की तारीफ हो रही है, खासकर रणबीर, विक्की कौशल और परेश रावल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स और पब्लिक दोनों ही संजू पर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे फिल्म को थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जून को रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन