1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑनलाइन लीक हुई संजू मूवी, 25 साल के लड़के को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन लीक हुई संजू मूवी, 25 साल के लड़के को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Published : Jun 30, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 05:58 pm IST

Sanju movie leaked: 25 साल के एक लड़के को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो रणबीर कपूर की फिल्म संजू की पायरेटेड कॉपी 10-20 रुपये में बेच रहा था। टी-सीरीज मैनेजमेंट की तरफ से शिकायत की गई। नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने 25 साल के एक लड़के को दुकान से गिरफ्तार कर लिया है।

संजू- India TV Hindi
संजू

Sanju movie leaked: 25 साल के एक लड़के को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो रणबीर कपूर की फिल्म संजू की पायरेटेड कॉपी 10-20 रुपये में बेच रहा था। टी-सीरीज मैनेजमेंट की तरफ से शिकायत की गई। नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने 25 साल के एक लड़के को दुकान से गिरफ्तार कर लिया है।

सुमित कुमार नाम के 25 साल के लड़के को पुलिस ने नोएडा फेज 3 की चोटपुर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। टी-सीरीज की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को उसकी शॉप से गिरफ्तार कर लिया। नोएडा फेज 3 के एसएचओ अमित कुमार सिंह ने कहा- हमने उसकी शॉप पर रेड डाली वहां हमें पेन ड्राइव और मेमरी कार्ड मिला जिसमें संजू की सॉफ्ट कॉपी थी। इसके अलावा हमें हार्ड डिस्क, लैपटॉप और दूसरी चीजें भी मिली हैं।

आपको बता दें, फेसबुक पर यह फिल्म लीक की जा रही है। लगातार फेसबुक पेज पर ये फिल्में शेयर की जा रही हैं, फॉक्स स्टार वो वीडियो हटा रहा है लेकिन थोड़ी देर में यह फिल्म फिर से अपलोड की जा रही हैं।

बात करें फिल्म की तो संजू ने पहले दिन बेहतरीन ओपनिंग की। फिल्म ने 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसने सलमान खान की फिल्म रेस 3 का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

इस फिल्म में रणबीर कपूर, परेश रावल, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा और विक्की कौशल अहम किरदारों में हैं। संजू का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है, फिल्म 29 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन