1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sanju box-office collection day 1: 'संजू' ने तोड़ा 'रेस 3' का रिकॉर्ड, 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी

Sanju box-office collection day 1: 'संजू' ने तोड़ा 'रेस 3' का रिकॉर्ड, 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी

 Published : Jun 30, 2018 12:23 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 01:00 pm IST

Sanju Film box-office collection day 1: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले दिन ही 34.75 करोड़ यानी लगभग 35 करोड़ की ओपनिंग की है। इसके साथ ही फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म के सुबह से लेकर रात तक लगभग सारे शो हाउसफुल रहे हैं। फिल्म ने सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ को भी पछाड़ दिया है।

Sanju box-office collection day 1 - India TV Hindi
Sanju box-office collection day 1  Image Source : PTI

Sanju Film box-office collection day 1: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले दिन ही 34.75 करोड़ यानी लगभग 35 करोड़ की ओपनिंग की है। इसके साथ ही फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म के सुबह से लेकर रात तक लगभग सारे शो हाउसफुल रहे हैं। फिल्म ने सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ को भी पछाड़ दिया है।

संजू को जिस तरह समीक्षकों और दर्शकों से प्यार मिल रहा है, आने वाले दिनों में फिल्म का कलेक्शन बढ़ने वाला है। इसके साथ ही सलमान की फिल्म रेस 3 को बड़ा नुकसान होने वाला है। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही रेस 3 का कलेक्शन बुरी तरह से गिर गया है।

साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की बात करें तो नंबर वन पर संजू है। दूसरे नंबर पर सलमान खान की रेस 3 है। तीसरे नंबर पर बागी और चौथे नंबर पद्मावत और पांचवे नंबर पर वीरे दी वेडिंग है।

रणबीर कपूर के करियर की भी ये सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले बेशरम ने 21.56 करोड़, ये जवानी है दीवानी ने 19.45 करोड़, ऐ दिल है मुश्किल ने 13.30 करोड़ और तमाशा ने 10.94 करोड़ की कमाई की थी।

बिना किसी छुट्टी और बिना किसी त्योहार पर रिलीज हुई फिल्म ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म बड़ी आसानी से 3 दिन में 100 करोड़ की कमाई कर लेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन