बॉलीवुड मे फिल्म 'केदारनाथ' से कदम रखने वाली सारा अली खान(Sara Ali khan) ने India Couture Week 2019 में अपना डेब्यू किया है। सारा ने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की ड्रेस पहनकर रैम्प पर वॉक किया है। ऑफ व्हाइट कलर के शिमरी लहंगे में किसी डीवा से कम नहीं लग रही थीं। सारा के पहले रैम्प वॉक पर चियर करने के लिए उनके भाई इब्राहिम अली खान और उनके दोस्त कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) भी वहां पहुंचे थे।
कार्तिक और इब्राहिम दोनों ही सारा से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हं। जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही फोटो में कार्तिरक और इब्राहिम का अच्छा बॉन्ड नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो कार्तिक सिर्फ सारा के ही नहीं बल्कि इब्राहिम के भी काफी अच्छे दोस्त हैं।