1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मी दुनिया से सारा अली खान ने लंदन में यूं मनाया हॉलिडे, देखें Pics

फिल्मी दुनिया से सारा अली खान ने लंदन में यूं मनाया हॉलिडे, देखें Pics

 Published : Jul 11, 2019 10:41 am IST,  Updated : Jul 11, 2019 11:22 am IST

सारा अली खान इम्तियाज अली की फिल्म में काम कर रही हैं। इसमें कार्तिक आर्यिन भी लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि सारा अब तक 'केदारनाथ' और 'सिंबा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Sara Ali Khan and Ibrahim Khan- India TV Hindi
Sara Ali Khan and Ibrahim Khan

नई दिल्ली: 'केदारनाथ' और 'सिंबा' जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करने वाली सारा अली खान हाल ही में फैमिली वेकेशन पर थीं। वह लंदन में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रही थीं। 23 साल की एक्ट्रेस सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की कई फोटोज भी शेयर की हैं, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि इससे बेहतर वेकेशन हो ही नहीं सकता।

सारा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आईं। उनका आउटफिट भी काफी पसंद किया जा रहा है और उनकी खूबसूरती की भी तारीफ हो रही है। सारा ने तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'FOMO यानि गुम हो जाने का डर..!' यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

इसके पहले भी सारा ने वेकेशन की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें वह मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही थीं। फैंस भाई-बहन की नोकझोंक को बहुत पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान ने 2018 में रिलीज हुई 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई थी, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं।

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह डायरेक्टर इम्तियाज अली की अनाम फिल्म में काम कर रही हैं। इसमें कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

Also Read: 

सोशल मीडिया पर रंगोली चंदेल की बयानबाजी, कंगना के करियर के लिए कितनी सही?

रिपोर्टर से कंगना के आर्गुमेंट के बाद मीडिया fraternity ने कहा, माफी मांगे कंगना

जॉन अब्राहम की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामने आएगी एनकाउंटर की कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन