1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: जब भीड़ में फंस गईं सारा अली खान, कार्तिक ने बाजुओं से घेर कर यूं बचाया

Video: जब भीड़ में फंस गईं सारा अली खान, कार्तिक ने बाजुओं से घेर कर यूं बचाया

 Published : Jul 24, 2019 01:56 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 01:56 pm IST

सारा और कार्तिक लखनऊ की गलियों में घूमने निकले थे। जब फैंस ने घेर लिया तो कार्तिक ने इस अंदाज में सारा अली खान को बचाया। देखिए वीडियो

sara and karthik- India TV Hindi
sara and karthik Image Source : GOOGLE

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)जब कुछ  समय निकाल कर लखनऊ घूमने निकले तो फैंस की भीड़ ने दोनों को घेर लिया। सारा को भीड़ में असहज देख कार्तिक आर्यन ने जिम्मेदार दोस्त की तरह अपनी बाजुओं में घेर कर सारा अली खान को भीड़  से बचाया। ये क्यूट सा वीडियो गवाही दे रहा है कि  कार्तिक सारा को लेकर कितने पजेसिव हैं, वो उन्हें परेशान नहीं देख सकते। 

हाल ही में इस जोड़ी ने हिमाचल प्रदेश में डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग खत्म की है और उसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को मिस कर रहे थे। 

कार्तिक आर्यन भले ही कितना इनकार करते रहें लेकिन सारा अली खान के साथ उनकी पक्की होती दोस्ती पर अब नजरे उठने लगी हैं। सारा पहले ही कह चुकी हैं कि उन्हें कार्तिक पर क्रश है। इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग के दौरान भी दोनों ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में काफी वक्त एक दूसरे के साथ बिताया था और जब शूटिंग खत्म हुई तो दोनों ही स्टार गमगीन हो गए थे कि अब  साथ नहीं मिल पाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन