सारा अली खान लोगों का दिल जीतना अच्छे से जानती हैं। उन्होंने पैपराज़ी को अपने हाथ से लिखी चिट्ठी भेजी और सबको कॉफी पर बुलाया।
Image Source : INSTAGRAM/ SARAALIKHAN95Sara Ali Khan
सारा अली खान लोगों का दिल जीतना अच्छे से जानती हैं। उन्होंने पैपराज़ी को अपने हाथ से लिखी चिट्ठी भेजी और सबको कॉफी पर बुलाया। सारा ने उनके डेब्यू से पहले ही उनके लिए इतना प्यार दिखाने के लिए सबका शुक्रिया अदा किया है और इसीलिए उन्हें कॉफी पर भी बुलाया है।
उनके इस कदम ने फोटोग्राफर्स का दिल जीत लिया है। एक पैपराज़ो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा की चिट्ठी शेयर की है और उनके इस कदम की सराहना की है।
उनके पोस्ट पर फैंस के कई मैसेज आए। लोग सारा की बहुत तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने सारा को उनकी डेब्यू फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। आपको बता दें कि सारा की फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं।
फिल्म 2013 में 'केदारनाथ' में आई भीषण बाढ़ पर आधारित है। साथ ही इसमें सुशांत-सारा का रोमांस भी दिखाया गया है।
सारा इस साल रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' में भी नजर आएंगी। सिम्बा में उनके साथ रणवीर सिंह और सोनू सूद हैं। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
सिम्बा तेलुगू हिट 'टेम्पर' का ऑफिशियल रीमेक हैं। 'टेम्पर' में जूनियर एनटीआर और काजल अग्रवाल थे। हालांकि पूरी फिल्म को कॉपी नहीं किया गया है। रोहित शेट्टी के मुताबिक, स्टोरी लाइन का सिर्फ 20% लिया गया है।