1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IPL-10 की ओपनिंग सेरेनमी में Amy jackson ने लगाये चार चांद, देखिए तस्वीरें

IPL-10 की ओपनिंग सेरेनमी में Amy jackson ने लगाये चार चांद, देखिए तस्वीरें

क्रिकेट प्रेमियों के त्यौहार आईपीएल का आगाज हो गया। कल शाम आईपीएल 10 का जोरों-शोरों से उद्घाटन किया गया। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से शमां बांध दिया।

amy- India TV Hindi
amy

हैदराबाद: क्रिकेट प्रेमियों के त्यौहार आईपीएल का आगाज हो गया। कल शाम आईपीएल 10 का जोरों-शोरों से उद्घाटन किया गया। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से शमां बांध दिया।

गोल्डन ड्रेस में एमी जैक्सन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एमी ने बॉलीवुड के कई गानों पर ठुमके लगाए। ओपनिंग सेरेमनी की शुरूआत फिल्म लगान के गाना ‘बार बार हां, बोल यार हां’ से हुई। इसके बाद एमी मंच पर उतरीं और उन्होंने फिल्म 'याराना' के गाने 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना' पर प्रस्तुति दी।

एमी के साथ पूरा स्टेडियम भी झूमने लगा, जैसे एमी ने कटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखो' के 'काला चश्मा' गाने पर प्रदर्शन किया पूरा स्टेडियम एमी का साथ थिरकने लगा।

आपको बता दें, इस बार आईपीएल में 8 ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिनमें से यह पहली थी। एमी ने हैदराबाद में सनराइजर्र्स हैदराबाद की तरफ से प्रस्तुति दी। इसके बाद 6 अप्रैल को पुणे में राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट की तरफ से अभिनेता रितेश देशमुख प्रस्तुति देंगे। 7 अप्रैल को राजकोट में टीम गुजरात लॉयन्स के लिए टाइगर श्राफ डांस करेंगे। 8 अप्रैल को नेशनल क्रश दिशा पाटनी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए प्रस्तुति देंगी। 13 अप्रैल को कोलकाता में टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए अभइनेत्री श्रद्धा कपूर ठुमके लगाएंगी। 15 अप्रैल को नई दिल्ली में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए परिणीति चोपड़ा डांस करेंगी।

​इसे भी पढ़ें:

स्लाइड में देखिए हैदराबाद ओपनिंग सेरेमनी से अभिनेत्री एमी जैक्सन की कुछ चुनिंदा तस्वीरें

Latest Bollywood News