1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण पटेल ने दी कपिल शर्मा को हिदायत, कहा 'स्टारडम का नशा न हावी होने दें'

करण पटेल ने दी कपिल शर्मा को हिदायत, कहा 'स्टारडम का नशा न हावी होने दें'

 Published : Apr 05, 2017 03:11 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 03:12 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। कपिल ने 16 मार्च को शराब के नशे में अपने साथी सुनील ग्रोवर को खरी-खोटी सुनाई थी।

karan kapil- India TV Hindi
karan kapil

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। कपिल ने 16 मार्च को शराब के नशे में अपने साथी सुनील ग्रोवर को खरी-खोटी सुनाई थी इतना ही नहीं कपिल ने सुनील के साथ हाथापाई भी थी। इसका असर ये हुआ कि कपिल से नाराज सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया। सुनील का साथ देते हुए अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी शो छोड़ दिया।

कपिल ने अपने रवैये के लिए माफी तो मांगी लेकिन सुनील ने उन्हें अब तक माफ नहीं किया है। हाल ही में ‘ये हैं मोहब्बतें’ के रमन भल्ला उर्फ़ करण पटेल ने भी सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा को हिदायत दी है। करण ने एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा है, स्टारडम का घमंड न करें, अपने पांव हमेशा जमीन पर रखें। अगर आप ऐसा करेंगे, तो लोगों के दिलों में एक बार फिर आप अपनी जगह बना लेंगे।

करण पटेल ने एक दोस्त होने के नाते कपिल शर्मा को समझाने की कोशिश की है। देखते हैं कपिल शर्मा, करण की बातों से कितनी सीख ले पाते हैं।

वैसे आपको बता दें, सुनील ग्रोवर फिलहाल ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापस लौट आए हैं। सुनील और कपिल साथ में इस शुक्रवार 7 अप्रैल को आने वाले एपिसोड की शूटिंग करेंगे।

कहा जा रहा है कि सोनी चैनल ने सुनील ग्रोवर को डबल सैलरी पर वापस बुलाया है।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन