1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कपिल शर्मा शो' में लौटें सुनील ग्रोवर, इस शुक्रवार शुरू करेंगे शूटिंग

'द कपिल शर्मा शो' में लौटें सुनील ग्रोवर, इस शुक्रवार शुरू करेंगे शूटिंग

 Published : Apr 05, 2017 11:04 am IST,  Updated : Apr 05, 2017 11:04 am IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई के बीच एक खुशी की खबर आई है। आप सब यह जानकर जरूर खुश होंगे कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर फिर से एकसाथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

sunil- India TV Hindi
sunil Image Source : PTI

मुंबई: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई के बीच एक खुशी की खबर आई है। आप सब यह जानकर जरूर खुश होंगे कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर फिर से एकसाथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। सुनील ग्रोवर की कपिल से सुलह तो नहीं हुई लेकिन ‘द कपिल शर्मा शो’ के लिए सुनील कपिल के साथ शूटिंग करने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों साथ में 7 अप्रैल को साथ में आने वाले एपिसोड की शूटिंग करेंगे। सुनील 8, 11 और 12 अप्रैल को होने वाली शूटिंग में भी मौजूद रहेंगे।

कपिल से हुए झगड़े के बाद सुनील इस शो में वापस नहीं आना चाहते थे। लेकिन शो की गिरती टीआरपी के बाद चैनल ने सुनील से शो में वापस आने की रिक्वेस्ट की। इतन ही नहीं सुनील के पैसे भी बढ़ाने की बात की गई। सुनील ने शो में वापस आने के लिए चैनल से डबल सैलरी की मांग की जिसे चैनलवालों ने मान ली। बस फिर क्या सुनील ग्रोवर मान गए और ‘द कपिल शर्मा’ में वापस आने के लिए तैयार हो गए।

बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर इन दिनों ऑफिशियल छुट्टी पर हैं। सुनील की इस शो में लौटने की बड़ी वजह उनका सोनी चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी है। 23 अप्रैल तक सुनील चाहकर भी यह शो नहीं छोड़ सकते थे। अगर सुनील ऐसा करते तो उन्हें चैनल को मोटा हर्जाना देना पड़ सकता था।

बता दें, कपिल शर्मा 16 मार्च को अपने साथियों के साथ एयर इंडिया की मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान कपिल ने काफी शराब पी हुई थी। इसके बाद कपिल ने अपनी टीम के साथ बदतमीजी से बाद की। सुनील ग्रोवर को भी कपिल ने काफी बुरा-भला कहा। घटना के अगले दिन कपिल ने सोशल मीडिया में सुनील से माफी भी मांगी। लेकिन सुनील ने कपिल को माफ नहीं किया और उनका शो छोड़ दिया था।

सुनील के जाने के बाद अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर ने भी ‘द कपिल शर्मा शो’ को अलविदा कह दिया। जिसके बाद शो की टीआरपी धड़ाम से गिर गई।

अब सुनील शो में वापस आने को मान गए हैं, उम्मीद की जा रही है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ फिर से पटरी पर लौट आएगा।

वैसे भी दर्शक कपिल और सुनील को एकसाथ एक शो में ही देखना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन