1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील से हुए झगड़े के बाद बदल गया कपिल शर्मा का व्यवहार

सुनील से हुए झगड़े के बाद बदल गया कपिल शर्मा का व्यवहार

 Published : Apr 04, 2017 01:24 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 01:25 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन्स आज खुद हंसी का पात्र बन गए हैं।

kapil- India TV Hindi
kapil Image Source : PTI

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन्स आज खुद हंसी का पात्र बन गए हैं। सभी को पता है कि कपिल ने शराब पीकर अपने साथी कलाकारों के से बदतमीजी की थी। कपिल ने सुनील ग्रोवर पर जूता भी चलाया था और उन्हें अपशब्द भी बोले थें।

कपिल के इसी रवैये की वजह से कपिल के साथी उनका यह शो छोड़कर चले गए। पहले सुनील ग्रोवर और फिर अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने कपिल का शो छोड़ दिया।

इन कलाकारों के जाने के बाद कपिल के शो का क्या हश्र हुआ ये तो आप सभी जानते ही हैं। कभी टीआरपी में टॉप 5 में रहने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ टॉप 10 से भी बाहर हो गया। यूट्यूब पर भी इस शो को लाइक्स से कई गुना ज्यादा और हजारों की संख्या में डिस्लाइक्स मिले हैं।

इन कॉमेडियन्स के बिना कपिल का गुजारा नहीं होना है। यह कपिल शर्मा भी समझ गए हैं। तभी तो उनका व्यवहार आजकल बदला हुआ है।

कपिल अब सभी से बात करने में सावधानी बरत रहे हैं। वे सेट पर शांत रहते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा कपिल के शो में अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ के प्रमोशन्स के लिए आई थीं। उस वक्त कपिल ने परिणीति की मेकअप आर्टिस्ट के साथ सेल्फी ली। शो में कपिल ने अपन जन्मदिन भी मनाया। परिणीति ने कपिल के चेहरे पर केक लगा दिया और केक लगे हुए चेहरे के साथ कपिल काफी देर तक घूमते रहे।

लगता है कपिल शर्मा अपनी गलती समझ गए हैं। वैसे भी सोनी चैनल ने कपिल शर्मा को एक महीने का अल्टीमेट दे दिया है। कपिल को अगर अपना शो बचाना है तो पुराने सभी कॉमेडियन्स को वापस लाना पड़ेगा। शायद कपिल के बदले हुए व्यवहार की भी यही वजह है।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन