1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल के शो में कभी नहीं लौटेंगे सुनील ग्रोवर, राजू श्रीवास्तव ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कपिल के शो में कभी नहीं लौटेंगे सुनील ग्रोवर, राजू श्रीवास्तव ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 Published : Apr 03, 2017 03:56 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 03:57 pm IST

: ‘द कपिल शर्मा शो’ में आजकल जो उथल-पुथल मची है उससे हर कोई हैरान है। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई कि सुनील अब कपिल के साथ काम ही नहीं करना चाहते हैं। सुनील के जाने से शो की टीआरपी धड़ाम से गिर गई।

raju- India TV Hindi
raju Image Source : PTI

मुंबई: ‘द कपिल शर्मा शो’ में आजकल जो उथल-पुथल मची है उससे हर कोई हैरान है। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई इतनी बढ़ गई कि सुनील अब कपिल के साथ काम ही नहीं करना चाहते हैं। सुनील के जाने से शो की टीआरपी धड़ाम से गिर गई।

हाल ही में सुनील की जगह राजू श्रीवास्तव को शो में शामिल किया गया। लेकिन अब राजू ने ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में राजू ने बताया कि हाल ही में राजू की मुलाकात सुनील ग्रोवर से हुई थी। सुनील इंडियन आइडल के नौवें सीजन के लिए जहां शूटिंग कर रहे थे वहीं सुनील से राजू की मुलाकात हुई। रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ने राजू से कहा, ‘’भाई, आप मुझे लंब समय से जानते हैं। मुझमें कोई घमंड नहीं है, न ही मुझे पॉपुलैरिटी का कोई नशा या अभिमान हुई है। लेकिन मेरे साथ गलत हुआ है। मैं अब उस शो में कभी वापस नहीं जाऊंगा। कपिल सुधर भी जाए फिर भी वापस नहीं जाऊंगा।‘’

sunil
Image Source : PTIsunil

द कपिल शर्मा शो में पर इस वक्त तलवार लटकी हुई है। खबर है कि सोनी टीवी ने कपिल को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। अगर एक महीने में कपिल का शो पटरी पर वापस नहीं लौटा तो सोनी यह प्रोग्राम बंद भी कर सकता है।

बता दें, कपिल और सुनील के झगड़े के बाद सुनील के साथ चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने भी द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन