मुंबई: सलमान खान और शाहरुख खान की दुश्मनी अब पुरानी बात हो चुकी है। इनकी दोस्ती को करीब 2 साल हो चुके हैं और समय के साथ इनकी दोस्ती और ज्यादा गहरी होती जा रही है। हाल ही में शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ये दोनों साइकिल पर सवार दिख रहे हैं। शाहरुख ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "भाई भाई ऑन बाइक बाइक, प्रदूषण नहीं, भाई कहते हैं, माइकल लाल साइकल लाल।" लंबे वक्त तक एक दूसरे से नाराज रहने के बाद अब ये दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं।
इसे भी पढ़े:-
ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तारीफ करते रहते हैं। इसके अलावा इन्हें कई बार एक दूसरे की फिल्म का प्रमोशन करते हुए भी देखा जा चुका है। सलमान ने अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में भी शाहरुख खान की तारीफ की है। फिल्म के लेटेस्ट डायलॉग प्रोमो में सलमान कह रहे हैं कि, "शाहरुख का मजाक मत उड़ाओ, मुझे वो बहुत पसंद है।"
अब शाहरुख और सलमान की यह जोड़ी बारीश का मजा लेने के लिए मुंबई की सड़कों पर नजर आई है। दरअसल हाल ही में सलमान और शाहरुख मुंबई की सड़कों पर साइकिल राइड का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। इन दोनों के साथ किंग खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। वैसे सलमान को कई बार मुंबई की सड़को पर साइकिल राइड लेते हुए देखा जा चुका है। लेकिन शाहरुख कम ही साइकिल चलाते हुए नजर आते हैं।
इसे भी पढ़े:-
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वह पहलवान की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर 6 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Latest Bollywood News