शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स की सर्जरी से पहले उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात मीर फाउंडेशन ने करवाई, जो एसिड अटैक सर्वाइवर्स की सर्जरी करवाता है। सर्जरी से पहले शाहरुख ने समय निकालकर सर्वाइवर्स से बातचीत की। शाहरुख ने सबसे मुलाकात की और उन्हें साहस दिया। शाहरुख ने कहा- ''आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए कि आप खुद के लिए कुछ कर सकते हैं। अगर आपको विश्वास है तो आपके पास सब आएगा। हमें किसी और पर निर्भर नहीं होना चाहिए और अपना काम खुद करना चाहिए। छोटे से छोटे काम को भी भी खुद करना चाहिए। हमें स्वतंत्र होना चाहिेए।''
शाहरुख ने आगे कहा- ''यह मेरे लिए परिवार की तरह हैं। सब मेरे अपने लोग हैं। मुझे आप सब के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं पता क्योंकि सबकी अपनी निजी ज़िंदगी है और मैं उन डिटेल्स में नहीं जाना चाहता। हमें इस बात पर विश्वास करना चाहिए कि हम स्वतंत्र हो सकते हैं। मैं डॉक्टर्स के संपर्क में रहूंगा और उनसे अपडेट लेता रहूंगा।''
मीर फाउंडेशन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख सर्वाइवर्स से बात करते नज़र आ रहे हैं।
ये सर्जरी 5 मार्च, 2019 से नई दिल्ली के बीएलके सुपर स्पैशिएलिटी और वाराणसी के जीएस मैमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में हुई थीं। अब कोलकाता में सर्जरी की जाएगी।