मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख के अब तक के फिल्मी करियर को देखा जाए तो उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। हाल ही में अपनी फिल्मों से जुड़ी यादों को सहेजने वाले शाहरुख खान ने पुरानी यादों में खोकर खुद को आत्मविश्लेषी जैसा महसूस किया। फिल्म 'दिलवाले' के अभिनेता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "25 साल के फिल्मी सफर में अपनी फिल्मों से इकट्ठे किए गए पोशाकों की सफाई कर रहा हूं। 'कूल' चेन से लेकर 'फैन' जैकेट तक। पुरानी यादें। मैंने कई किरदार निभाए, लेकिन अभी भी कुछ नहीं बना हूं।"
इसे भी पढ़े:-
शाहरुख ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिकों 'फौजी' और 'सर्कस' में काम करने से की थी। इसके बाद उन्होंने 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में कदम रखा।
अपने 25 साल के करियर में शाहरुख बॉलीवुड के 'बादशाह' और 'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने लगे। उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'वीर-जारा' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
किंग खान अब आगामी फिल्म 'रईस' फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।
Latest Bollywood News