1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दंगल’ की स्क्रिनिंग में दिखेगा ‘रईस’ लुक

‘दंगल’ की स्क्रिनिंग में दिखेगा ‘रईस’ लुक

 Published : Dec 30, 2016 07:32 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 07:32 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन की तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं। इस फिल्म की मार्केटिंग टीम अब एक बार फिर नया मार्केटिंग आइडिया लेकर आई है। बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही 'दंगल'...

dangal- India TV Hindi
dangal

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म रईस इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन की तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं। इस फिल्म की मार्केटिंग टीम अब एक बार फिर नया मार्केटिंग आइडिया लेकर आई है। बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही आमिर खान की 'दंगल' के वक्त आइनॉक्स थिएटर में सभी प्रवेश करने वाले ‘रईस’ लुक में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:-

दर्शकों को हाल फिलहाल में सिनेमाघरों में पठानी पोशाक, मोजरी, करीने से बाल बनाए और आंखों में सूरमा लगाए एक नहीं कई ‘रईस’ दिख रहे हैं। 'दंगल' इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए हुए है। हर तरफ इसी की ही चर्चा है। लेकिन इन चर्चाओं के बीच किसी ने अलग जगह बनाई है तो वह है किंग खान ‘रईस’।

दरअसल ‘रईस’ की मार्केटिंग टीम ने मल्टीप्लेक्स कंपनी आइनॉक्स के साथ एक करार किया है जिसके तहत आइनॉक्स के अशर (थिएटर स्टाफ) शाहरुख खान के ‘रईस’ वाले गेटअप में पूरी फिल्म के दौरान मौजूद रहेंगे और अपना नियमित काम करेंगे। इसे मार्केटिंग की बोल्ड स्ट्रैटेजी कहा जा रहा है।

फिल्म ‘रईस’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन