1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा का इंग्लैंड में कैसा है वनडे रिकॉर्ड, ठोक चुके हैं 7 शतक, अंग्रेज गेंदबाजों में खौफ

रोहित शर्मा का इंग्लैंड में कैसा है वनडे रिकॉर्ड, ठोक चुके हैं 7 शतक, अंग्रेज गेंदबाजों में खौफ

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 14, 2026 09:36 am IST,  Updated : Jul 14, 2026 09:40 am IST

14 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कैसा है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहने वाली हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास इस सीरीज के लिए शुभमन गिल, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं लेकिन जिस खिलाड़ी से अंग्रेज टीम को सबसे ज्यादा खौफ होगा वो कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा होंगे। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि इंग्लैंड में रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड अब तक कैसा रहा है।

इंग्लैंड में वनडे में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

रोहित शर्मा का बल्ला इंग्लैंड के मैदानों पर जमकर बोलता है। भारत के बाद इंग्लैंड ही वो जगह है, जहां रोहित जमकर रन बनाते हैं। वनडे में तो उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर शतकों की झड़ी लगा रखी है। वैसे तो अपने पूरे वनडे करियर में रोहित ने लगभग 49 की औसत से 11720 रन बनाए हैं, लेकिन इंग्लैंड में उनके आंकड़े और भी बेहतर हो जाते हैं। वहां उन्होंने 65 की औसत से रन बनाए हैं। इंग्लैंड में खेले गए 27 वनडे मैचों में उन्होंने 1428 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। इन आंकड़ों को देखकर ये कहा जा सकता है कि इंग्लैंड के गेंदबाजों के बीच रोहित को लेकर खौफ होगा।

2026 में नहीं चला है रोहित का बल्ला

हालांकि इस साल रोहित अब तक वनडे क्रिकेट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। साल 2026 में उन्हें अब सिर्फ 6 वनडे मैच में खेलने का मौका मिला है, वहां वे 6 पारियों में 34 की औसत से 204 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। उन्होंने ये हाफ सेंचुरी अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में लगाई थी। इस साल उन्होंने ये सभी रन 100 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

ODI वर्ल्ड कप 2027 पर है रोहित की नजरें

रोहित शर्मा अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वह अब केवल वनडे और आईपीएल ही खेलते हैं। उन्होंने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जबकि 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इस समय रोहित का पूरा ध्यान अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने के लिए रोहित को अपनी फिटनेस और फॉर्म को बेहतर बनाए रखना होगा। ऐसे में अब यह देखना काफी मजेदार होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में रोहित बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें 

कब से शुरू होगी भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज, नोट कीजिए तीन मैचों का पूरा शेड्यूल

वनडे में इंग्लैंड पर भारी रही है टीम इंडिया, हेड-टू-हेड आंकड़े दे रहे गवाही, कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल