1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. iPhone 7plus जीतने का मौका, बस संजय दत्त के लिए करना होगा ये काम

iPhone 7plus जीतने का मौका, बस संजय दत्त के लिए करना होगा ये काम

 Published : Dec 30, 2016 03:46 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 04:21 pm IST

संजय दत्त के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा है। फिल्म का निर्देशन राज कुमार हिरानी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरु भी कर दी जाएगी। लेकिन...

sanjay- India TV Hindi
sanjay

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा है। फिल्म का निर्देशन राज कुमार हिरानी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरु भी कर दी जाएगी। लेकिन अब तक इस फिल्म का कोई नाम तय नहीं हो पाया है। काफी सोचने के बाद हिरानी ने इसके लिए एक तरकीब सोची है। दरअसल जब उन्हें इस का कोई भी नाम समझ नहीं आया तो उन्होंने इसके टाइटल को ढ़ूढने के लिए एक कॉम्पिटिशन रख दिया।

इसे भी पढ़े:-

इस कॉन्सेप्ट में जिसका भी नाम सबसे बेहतरीन होगा हिरानी उसे 92 हजार रुपए का आईफोन सीरीज 7प्लस का 256जीबी मोबाइल देंगे। लेकिन इसमें ट्विस्ट ये है कि इस प्रतियोगिता में केवल हिरानी का ऑफिस स्टाफ और फिल्म से जुड़ी यूनिट ही हिस्सा ले सकती है।

वहां एक बॉक्स रखा गया है जिसमें लोग अपने-अपने नाम के सुझाव की एक चिट लिखकर डालेंगे। इस डिब्बे को जनवरी में खोला जाएगा और जिसका भी दिया गया टाइटल पसंद आएगा, वह इस इनाम का हकदार होगा।

बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार को अभिनेता रणबीर कपूर पर्दे पर उतारते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म में संजय के पिता सुनील दत्त के किरदार में अक्षय खन्ना नजर आ सकते हैं। वहीं उनकी मां नरगिस की भूमिका में तब्बू दिख सकती हैं। रणबीर अपनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन