1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पांड्या संग वायरल हुआ वीडियो, क्रिकेटर संग नाम जुड़ने पर तिलमिलाईं अमीषा पटेल, यूजर को लगाई फटकार

हार्दिक पांड्या संग वायरल हुआ वीडियो, क्रिकेटर संग नाम जुड़ने पर तिलमिलाईं अमीषा पटेल, यूजर को लगाई फटकार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 06, 2026 06:38 pm IST,  Updated : Sep 06, 2026 06:38 pm IST

अमीषा पटेल ने एक X यूजर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन रूमर्स का करारा जवाब दिया, जिसमें एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा था कि हार्दिक पांड्या के साथ उनकी बातचीत दोस्ती से कहीं ज्यादा थी।

ameesha patel- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या, अमीषा पटेल। Image Source : INSTAGRAM/@HARDIKPANDYA93/@AMEESHAPATEL9

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को हाल ही में मुंबई के ताज पैलेस होटल में स्पॉट किया गया, जहां स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी मौजूद थे। इस दौरान अमीषा और हार्दिक आपस में बातचीत करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर उनकी वायरल हो गया। वीडियो में अमीषा, हार्दिक पांड्या को अपने दोस्तों से मिलवाती नजर आईं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने ये दावा करना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है, इन अफवाहों पर अब अमीषा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अफवाहों पर भड़कीं अमीषा पटेल

एक X यूज़र ने अमीषा और हार्दिक पांड्या की बातचीत का क्लिप शेयर करते हुए इस ओर इशारा किया कि उनकी बातचीत दोस्ती से कहीं ज्यादा थी। यूजर ने दोनों की बातचीत के दौरान पल की ओर इशारा किया जब अमीषा, हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखती हैं। जैसे ही ये पोस्ट अमीषा की नजर में आया, वह भड़क उठीं। उन्होंने आम और फ्रेंडली हाव-भाव को रोमांस से जोड़ने पर सोशल मीडिया यूजर की आलोचना की है।

ameesha patel
Image Source : INSTAGRAM/@AMEESHAPATEL9अमीषा पटेल का पोस्ट।

अमीषा पटेल ने दिया जवाब

X यूजर ने अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या की बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान अमीषा ने जैसे हार्दिक के कंधे पर हाथ रखा, उससे लगता है कि Reddit पर जो भी अफवाहें चल रही हैं वह सच हैं।' अमीषा ने X यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पोस्ट की आलोचना की और लिखा- 'बिल्कुल सही कहा। हे भगवान, तुम सही हो... जिस तरह से मेरा हाथ उन पर था, वह वाकई बहुत रोमांटिक था। मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन पक्का तुम्हारी कोई दोस्त भी लड़की नहीं होगी। ऐसी चीजों पर पोस्ट करने से पहले बेहतर होगा कि तुम किसी लड़की को अपनी दोस्त बना लो।'

गर्लफ्रेंड संग श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे थे हार्दिक

हार्दिक पांड्या की बात करें तो वह मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। माहिका के साथ हार्दिक पिछले दिनों श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे थे। हार्दिक ने 10 अक्टूबर 2025 को, इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ एक फ़ोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया।

ये भी पढ़ेंः क्या हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने गुपचुप रचाई शादी? मांग में सिंदूर लगाए दिखीं मॉडल, फोटो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन