1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने गुपचुप रचाई शादी? मांग में सिंदूर लगाए दिखीं मॉडल, फोटो वायरल

क्या हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने गुपचुप रचाई शादी? मांग में सिंदूर लगाए दिखीं मॉडल, फोटो वायरल

 Published : Jun 27, 2026 06:45 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 06:45 pm IST

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने गुपचुप शादी कर ली है और ऐसा उनकी वायरल तस्वीरों के सामने आने के बाद से अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि, कपल ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Hardik Pandya, Mahika Sharma- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI,MAHIEKASHARMA

क्या भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर इस कपल की नई तस्वीरें सामने आने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। ये अफवाहें तब शुरू हुईं, जब हार्दिक और माहिका की एक बुजुर्ग महिला के साथ पोज देते हुए तस्वीर ऑनलाइन सामने आई। इस फोटो ने हलचल मचा दी है और अब सभी के मन में ही सवाल है कि क्या उन्होंने सच में शादी कर ली।

क्या हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा बन गए पति-पत्नी?

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की फोटो पर पैनी नजर रखने वाले नेटिजन्स ने देखा कि माहिका ने हार्दिक पांड्या के साथ पोज देते समय माथे पर सिंदूर लगाया हुआ था। वहीं, बुजुर्ग महिला को कपल का हाथ पकड़े हुए देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर कई लोगों को लगा कि यह तस्वीर कपल के एक प्राइवेट समारोह में शादी करने के बाद ली गई थी। हालांकि, कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर माहिका और हार्दिक की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हार्दिक और माहिका के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले सितंबर 2025 में तब सामने आईं, जब फैंस ने मॉडल की इंस्टाग्राम पोस्ट में क्रिकेटर को देखा। एक महीने बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सबके सामने जाहिर कर दिया।

हार्दिक और माहिका की फोटो पर नेटिजन्स का रिएक्शन

कई लोगों का मानना ​​है कि कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और जिंदगी के एक नए पड़ाव में कदम रखने का फैसला किया है। अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविच से अलग होने के दो साल बाद स्टार ऑलराउंडर ने मॉडल माहिका शर्मा को डेट करना शुरू किया था।

हार्दिक-माहिका की सीक्रेट मैरिज या सिर्फ अफवाह?

हालांकि, इन दावों की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। न तो हार्दिक और न ही माहिका ने इन अटकलों पर कोई बात की है और ऐसा कोई ठोस सबूत भी सामने नहीं आया है, जिससे पता चले कि इस जोड़े ने शादी कर ली है।

ये भी पढे़ं- हार्दिक पांड्या ने Valentine पर गर्लफ्रेंड माहिका को दिया बेशकीमती गिफ्ट, 'M' टैटू में छुपा है राज

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिया फ्लाइंग किस, धुआंधार अर्धशतक जड़ने के बाद ऐसे मनाया जश्न

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन