1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिया फ्लाइंग किस, धुआंधार अर्धशतक जड़ने के बाद ऐसे मनाया जश्न

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिया फ्लाइंग किस, धुआंधार अर्धशतक जड़ने के बाद ऐसे मनाया जश्न

 Published : Dec 19, 2025 10:02 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 11:05 pm IST

हार्दिक पांड्या ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के पांचवें टी20 मैच में 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। हार्दिक पांड्या और माहिका का ये नया रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है।

Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिया फ्लाइंग किस Image Source : INSTAGRAM/@MI_UNIVERSE

हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना 7वां T20I अर्धशतक पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया और इसके बाद बीच मैदान पर ही अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक ने आते ही शानदार खेल दिखाया और पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, जो वहां मौजूद एक कैमरामैन को जा लगा। इसके बाद उन्होंने जॉर्ज लिंडे के एक ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए, जिससे उस ओवर में 27 रन बने। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के जल्दी आउट होने के बाद टीम को संभालने के इरादे से हार्दिक को भेजा गया था।

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड को दिया फ्लाइंग किस

हार्दिक लगातार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश कर रहे थे और बॉश को दो छक्के और एक चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके तुरंत बाद, उन्होंने अपना बल्ला उठाया और माहिका की तरफ चेहरा कर उन्हें फ्लाइंग किस दी, जो उनकी जीत को देख बहुत खुश थीं। हार्दिक और माहिका ने इस साल की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी।

हार्दिक-नताशा की 4 साल में टूटी शादी

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिनकी मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से 2020 में शादी हुई थी और 2024 में तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। नताशा अपने एक्स पति हार्दिक से अलग होने के बाद अब अपने बेटे की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। तलाक के कुछ दिनों बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया, जिसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में बन हुए हैं।

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड कौन हैं?

माहिका शर्मा 24 साल की एक मॉडल और मशहूर इन्फ्लुएंसर हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया।

ये भी पढे़ं-

तलाक के 10 साल बाद दूसरी शादी करेगा ये बिग बॉस कंटेस्टेंट? अकेलेपन से हुए परेशान

पाकिस्तान में बैन होने के बाद भी छाई रणवीर सिंह की 'धुरंधर', बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पायरेटेड भारतीय फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन