1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुलकित सम्राट के लिए बेहद खास है ‘फुकरे’

पुलकित सम्राट के लिए बेहद खास है ‘फुकरे’

 Published : Dec 30, 2016 12:38 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 12:38 pm IST

पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फुकरे 2’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। यह वर्ष 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' का सीक्वल है। अपनी इस फिल्म को लेकर पुलकित का कहना है कि 'फुकरे'...

fukrey- India TV Hindi
fukrey

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फुकरे 2’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। यह वर्ष 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' का सीक्वल है। अपनी इस फिल्म को लेकर पुलकित का कहना है कि 'फुकरे' हमेशा उनकी सबसे खास फिल्मों में से एक रहेगी। पुलकित ने एक बयान में कहा था कि, "2013 में आई फिल्म 'फुकरे' हमेशा मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक रहेगी। इसके सीक्वल की शूटिंग भी दिल्ली में हो रही है और मुझे बेहद आनंद आ रहा है।"

इसे भी पढ़े:-

अभिनेता ने कहा कि इस शूटिंग के दौरान उनकी 'फुकरे' फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई यादें ताजा हुई हैं।

'बिट्टू बॉस', 'डॉली की डोली', 'सनम रे' और 'जुनूनियत' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके पुलकित की फिल्म 'फुकरे' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया था। इसमें वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, अली फजल, मंजोत सिंह, विशाखा सिंह और प्रिया आनंद भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

फिल्म के सीक्वल के बारे में जब से खबरें मीडिया में आई हैं तभी से दर्शकों में इसके लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलकित को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म जुनूनियत में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम मुख्य किरदार में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन