A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने दी कलाकारों को एक अहम राय

शाहरुख खान ने दी कलाकारों को एक अहम राय

शाहरुख खान ने अब तक के अपने फिल्मी सफर में कई शानदार और चुनौतिपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। आज उनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह है उनका रोमांटिक अंदाज। शाहरुख का कहना है कि...

shah- India TV Hindi
shah

मुंबई: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अब तक के अपने फिल्मी सफर में कई शानदार और चुनौतिपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। आज उनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह है उनका रोमांटिक अंदाज। शाहरुख का कहना है कि एक कलाकार के रूप में असंभव व चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना सही है और अगर कोई अपना सवश्रेष्ठ देने की कोशिश करने के दौरान असफल भी हो जाता है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

शाहरुख खान ने ट्वीट किया, "कलाकार आसान किरदार चुनते हैं, इसके बजाय एक कलाकार को निभा पाने में असंभव लगने वाले व चुनौतीपूर्ण किरदार चुनने चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयत्न करना चाहिए, चाहे भले ही इसमें असफलता हाथ लगे।" विविधतापूर्ण किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता अपनी पिछली फिल्म 'रईस' में शराब तस्कर की भूमिका में नजर आए थे। बता दे कि शाहरुख को सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म  'ट्यूबलाइट' में अभिनय करते हुए जाएगा।

इस फिल्म में वह मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख फिल्मकार आनंद एल. राय की अगली फिल्म में एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। वहीं वह इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द रिंग’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News