1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब अपने घर में 'भूत' की आवाज सुनकर डर गए शाहरुख खान

VIDEO: जब अपने घर में 'भूत' की आवाज सुनकर डर गए शाहरुख खान

 Published : Mar 21, 2017 05:01 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 05:01 pm IST

इन दिनों अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख अपने घर मन्नत में अनुष्का की आवाजा सुनकर डरते हुए दिख रहे हैं।

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक अलग तरह का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। दरअसल फिल्म में वह एक भूतनी की भूमिका में दिख रही हैं। उन्हें अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान से काफी मदद मिली है। बता दें कि हाल ही में अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान अनुष्का ने शाहरुख के घर 'मन्नत' में उन्हें डराया। अनुष्का फिल्म में शशि नाम की एक दयालु भूत की भूमिका में हैं और फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने 'रब ने बना दी जोड़ी' के सह-कलाकार के साथ उनके घर पर एक प्रमोशनल वीडियो बनाया।

वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं, "मैं यह वीडियो इसलिए बना रहा हूं कि यहां लोग अंधविश्वासी बन गए हैं, चारों ओर लोग अलौकिक चीजों से घिरे हुए हैं। वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है।"

वह ऐसा मानते हैं, क्योंकि वह डरते हैं और फिर अनुष्का शशि के रूप में यह कहते हुए खुद का परिचय कराती हैं कि वह किंग खान की बड़ी प्रशंसक हैं। शाहरुख खान ने प्रशंसकों से इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में जाने का आग्रह किया। यह फिल्म इस शुक्रवार, 24 मार्च को रिलीज होने वाली है।

फिल्म के निर्देशक अंशाई लाल हैं। इस फिलम में अनुष्का के अलावा दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और माहरीन पीरजादा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' से शाहरुख खान और अनुष्का हालांकि फिर से एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन