1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जस्टिन बीबर की टूरिस्ट गाइड बनेंगी जैकलीन फर्नाडिज

जस्टिन बीबर की टूरिस्ट गाइड बनेंगी जैकलीन फर्नाडिज

 Published : Mar 21, 2017 11:12 am IST,  Updated : Mar 21, 2017 11:12 am IST

जस्टिन बीबर के भारत में शो को लेकर लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। वह मई ने भारत के दौरे पर आने वाले हैं। ऐसे में उनकी मेजबानी की जिम्मेदारी बॉलीवुड अदाकार जैकलीन फर्नाडिज को दी गई हैं। वह उन्हें मुंबई के विभिन्न मशहूर जगहों पर लेकर जाएंगी।

jacqueline justin- India TV Hindi
jacqueline justin

मुंबई: इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के भारत में शो को लेकर लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। वह मई ने भारत के दौरे पर आने वाले हैं। ऐसे में उनकी मेजबानी की जिम्मेदारी बॉलीवुड अदाकार जैकलीन फर्नाडिज को दी गई हैं। वह उन्हें मुंबई के विभिन्न मशहूर जगहों पर लेकर जाएंगी। उनकी इच्छा है कि वह बीबर को हर देसी चीज का स्वाद चखाएं। बीबर 10 मई को डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में परपज वर्ल्ड टूर कार्यक्रम के तहत प्रस्तुति देंगे। जैकलीन गायक को गेटवे ऑफ इंडिया, इस्कान टेम्पल, खरीदारी के लिए मशहूर बाजार कोलाबा कॉजवे के साथ ही ऑटो के जरिए बांद्रा की सड़कों के भी चक्कर लगवाना चाहती हैं।

जैकलीन ने अपने बयान में कहा, "मैं जस्टिन बीबर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मैंने पहले से ही कुछ ऐसी तैयारी कर रखी है जिससे मुझे लगता है कि उनकी यात्रा बहु आयामी हो जाएगी। उनके भारत में आने पर मैं उन्हें देसीपन का अहसास कराना चाहती हूं। मैं उनकी टूर गाइड बनूंगी।"

अभिनेत्री ने हाल ही में खुले अपने रेस्तरां के मेन्यू में महाराष्ट्रियन, दक्षिण भारतीय और गुजराती व्यजंनों को शामिल किया है। फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' की अभिनेत्री बीबर को धारावी के झुग्गी इलाके में रहने वाले वंचित बच्चों से मिलाने भी ले जाना चाहती हैं।

यह 10 मई को होने वाला है। इस कॉन्सर्ट के लिए खूब तैयारियां भी की जा रही हैं। बता दें कि जस्टिन के इस कॉन्सर्ट में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल होने वाले हैं। व्हाइट फॉक्स इंडिया के निदेशक व इस टूर के प्रमोटर अर्जुन जैन ने कहा कि गायक कि यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने का काम हो रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन