1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब शाहिद कपूर ने नशे को लेकर फैंस से की बात

जब शाहिद कपूर ने नशे को लेकर फैंस से की बात

शाहिद कपूर ने अपन लंबे वक्त तक विवादों में फंस चुकी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में एक ऐसे रॉक स्टार का किरदार निभाया था, जो पूरी तरह से नशे की लत में फंसा हुआ था। लेकिन निजी जिंदगी में शाहिद इन सभी चीजों से बहुत दूर हैं।

shahid- India TV Hindi
shahid

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपन लंबे वक्त तक विवादों में फंस चुकी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में एक ऐसे रॉक स्टार का किरदार निभाया था, जो पूरी तरह से नशे की लत में फंसा हुआ था। लेकिन निजी जिंदगी में शाहिद इन सभी चीजों से बहुत दूर हैं। हाल ही में शाहिद ने कहा कि किसी तरह की नशे की लत किसी के भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। शाहिद को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रंगून' में देखा गया था है।

शाहिद ने गुरुवार को अपने प्रसंशकों के साथ बातचीत की। इस दौरान एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या उनकी कॉफी के अलावा कोई दूसरी भी लत है? जवाब में शाहिद ने कहा, "नहीं। अगर कॉफी भी ज्यादा पीते हैं तो कम कर दीजिए। किसी भी तरह की लत आपके लिए अच्छी नहीं है।" एक दूसरे प्रशंसक ने शाहिद से पूछा कि क्या 'उड़ता पंजाब' में टॉमी की भूमिका करते समय किसी तरह दवा का इस्तेमाल किया था?

इस पर उन्होंने कहा, "नहीं, जिस तरह कोई एक हत्यारे की भूमिका निभाता है, लेकिन वास्तव में वह ऐसा गुनाह नहीं करता है, उसी तरह किया।" शाहिद ने स्पष्ट किया कि उनकी फिल्म 'कमीने' की अगली कड़ी नहीं आएगी।

शाहिद इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News