1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना ने कहा, उनकी इस बात पर गर्व महसूस करेगा तैमूर

करीना ने कहा, उनकी इस बात पर गर्व महसूस करेगा तैमूर

 Published : Mar 02, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 05:26 pm IST

करीना कपूर खान ने बीते वर्ष ही अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर को जन्म दिया है। फिलहाल वह मां बनने का आनंद ले रही हैं। इसके साथ ही अपने अभिनय करियर को भी बखूबी संभाल रही हैं। करीना का कहना है कि...

kareena kapoor- India TV Hindi
kareena kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बीते वर्ष ही अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर को जन्म दिया है। फिलहाल वह मां बनने का आनंद ले रही हैं। इसके साथ ही अपने अभिनय करियर को भी बखूबी संभाल रही हैं। करीना का कहना है कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा समय है। बुधवार को सोनी पिक्चर्स और बीबीसी के सहयोग से शुरू हुए एक चैनल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचीं करीना ने कहा, "मैं अब अधिक जीवंत महसूस कर रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ दौर में हूं।"

इस नए चैनल की ब्रांड एंबेसडर बनीं करीना ने सोनी और बीबीसी अर्थ को धन्यवाद कहते हुए कहा कि इस चैनल के विज्ञापन की शूटिंग के वक्त वह 4 माह की गर्भवती थीं। उन्होंने कहा, "मेरे बेटे को जब यह पता होगा तो वह भी गर्व महसूस करेगा।" फिलहाल करीना अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तैयारियों में जुटी हैं, जिसमें सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

निर्देशक शंशाक घोष की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें चार महिलाएं दिल्ली से यूरोप की यात्रा पर निकलती हैं। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन