A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' से अपना लुक किया शेयर, कियारा आडवाणी संग बनी है जोड़ी

शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' से अपना लुक किया शेयर, कियारा आडवाणी संग बनी है जोड़ी

शाहिद कपूर इन दिनों तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिजी हैं। शाहिद इस फिल्म में अलग लुक में नजर आएंगे।

 Shahid Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SHAHIDKAPOOR Shahid Kapoor

शाहिद कपूर इन दिनों तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिजी हैं। शाहिद इस फिल्म में अलग लुक में नजर आएंगे। शाहिद ने अपना लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 'अर्जुन रेड्डी' एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी थी, जिसे अपनी जूनियर से प्यार हो जाता है। फिल्म में विजय और शालिनी पांडे लीड रोल में थीं। कबीर सिंह में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी बनी है।

शाहिद ने सेट से ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने शॉट के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं। देखें उनका पोस्ट...

फिल्म को संदीप वंगा डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद का फिल्म में चार अलग-अलग लुक होगा, जो उनकी जिंदगी के अलग-अलग स्टेज को दिखाएगा।

फिल्म का टाइटल अनाउंस करते हुए शाहिद ने लिखा था- ''अर्जुन रेड्डी को सराहा गया था और प्यार दिया गया था। अब कबीर सिंह का समय है। 2019 में उसे देखने के लिए तैयार हो जाएं।''

फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली और मसूरी में होगी। फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी।

आपको बता दें शाहिद हाल ही में एक बेटे के पिता बने हैं। बेटे का नाम उन्होंने ज़ैन कपूर रखा है। शाहिद, कबीर सिंह की शूटिंग में बिजी हैं इसलिए मीरा अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने घर दिल्ली आ गई हैं। वह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुलाबजामुन, रसगुल्ला, ब्लूबैरी चीजकेक की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

Also Read:

हिना खान को मिली फिल्म, जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

ऐश्वर्या राय के घर का नाम है बहुत ही क्यूट, भाभी श्रिमा राय ने खोला राज़

'द स्काई इज पिंक' फिल्म की टीम ने किया खुलासा, शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का होगा ये नाम

 

 

 

Latest Bollywood News