1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिना खान को मिली फिल्म, जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

हिना खान को मिली फिल्म, जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

 Published : Nov 25, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Nov 25, 2018 07:54 pm IST

'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका के रोल में नजर आने वालीं हिना खान जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

Hina Khan- India TV Hindi
Hina Khan Image Source : INSTAGRAM/REALHINAKHAN

'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका के रोल में नजर आने वालीं हिना खान जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। हालांकि हिना 'कसौटी जिंदगी के' से भी कई दिनों से गायब हैं। 'बिग बॉस 11' के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गई है, जिसका उन्हें बहुत फायदा मिल रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''हिना जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसमें वह जिम्मेदार और स्वतंत्र लड़की के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी 90 के दशक की कश्मीर की होगी। फरीदा जलाल उनकी दादी के रोल में होंगी।''

फिल्म को हुसैन खान डायरेक्ट करेंगे। कहानी राहत काज़मी और शक्ति सिंह ने लिखी है। हिना ने कंफर्म करते हुए लिखा- ''यह महिला केंद्रित कहानी है। मुझे यह भी अच्छा लगा कि फिल्म की कहानी ऐसे समय की है, जब लोग शहरी जिंदगी की दौड़ में नहीं शामिल थे। जहां लोग टेक्नोलॉजी, कॉम्पटिशन में नहीं फंसे थे। नए मीडियम में मुझे खुद को चैलेंज करने में भी रोमांचक लग रहा है।''

हिना ने इस प्रोजेक्ट के लिए बाइक चलाना भी सीखा है और रात में सड़क पर इसका अभ्यास भी करती हैं।

उनसे पूछा गया कि वह 'कसौटी जिंदगी के' में क्यों नहीं नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा- ''कोमोलिका का रोल साइन करने से पहले ही मेरे पास कुछ कमिटमेंट्स थे, जिसके बारे में प्रोडक्शन हाउस को बता दिया गया था। अभी शो को 6 महीने भी नहीं हुए हैं इसलिए मेकर्स कोई नया ट्रैक नहीं शुरू करना चाहते। मैं फिल्म की शूटिंग के तुरंत बाद शो की शूटिंग करूंगी।''

Also Read:

Video: पार्टी में दीपिका पादुकोण पर रणवीर सिंह को आया प्यार, कहा- मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी की है

क्या इरफान खान दो दिन के लिए आए थे भारत, नासिक के मंदिर में पंडितों के साथ किया था हवन!

ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ सुजैन खान और बच्चों के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन