बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आए दिन ट्रोलर्स का निशाना बनते रहते हैं। रोजाना कोई ना कोई सेलिब्रिटी किसी ना किसी वजह से ट्रोल होता है। इस बार ट्रोलर्स का निशाना कोई और नहीं बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर(Shahid kapoor) बने हैं। शाहिद की मुंबई एयरपोर्ट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया है। शाहिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहिद हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। यह वीडियो वहीं की है।
शाहिद कपूर की वायरल हो रही वीडियो में शाहिद कार से उतरते हैं और कार का गेट बिना बंद करे ही अंदर चले जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
इस वीडियो को अभी तक 62 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजु ने लिखा- कम से कम दरवाजा तो बंद कर देते। यह बेसिक मैनर्स हैं।
दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी मैनर्स नहीं है कि कार का दरवाजा बंद कर दें।
एक यूजर ने लिखा- इतना अंहकार? कार का दरवाजा भी खुद बंद नहीं किया। स्टाफ की इज्जत करो। तुम्हारा स्टारडम एक मिनट में चला जाएगा। इस बात का ध्यान रखो।
जहां कुछ लोगों ने शाहिद के खिलाफ नेगेटिव कमेंट किए तो कुछ लोगों ने उनके सपोर्ट मे भी कमेंट किए।
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of viral video
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 21 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। 'कबीर सिंह' साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। फिल्म को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का टीज़र रिलीज हो गया है और 13 मई को ट्रेलर रिलीज होने वाला है।
Also Read:
ऋतिक रोशन ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म SOTY2 के लिए की तारीफ, टाइगर ने कहा- शुक्रिया
'महर्षि' की सफलता के बाद महेश बाबू ने फैन्स के लिए लिखा पोस्ट
Latest Bollywood News