महेश बाबू(Mahesh Babu) स्टारर फिल्म महर्षि (Maharshi) को रिलीज हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और फिल्म बहुत अच्छा बिजनसे कर चुकी है। महर्षि 9 मई 2019 को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही 25 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। यह महेश बाबू के करियर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। ऑडियन्स क्रिटिक से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महर्षि के सफल होने पर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
Related Stories
महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर महर्षि के बॉक्स-ऑफिस और सफल होने पर ऑडियन्स के लिए थैंक्स पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- मेरी जर्नी अभी तक बहुत स्पेशल रही है और मेरी 25वीं फिल्म को हिट बनाने के लिए सभी का शुक्रिया। मेरे सभी फैन्स और ऑडियन्स का शुक्रिया इतने अच्छे रिस्पॉन्स के लिए मेरी महर्षि की टीम, डायेक्टर और मैं आपका दिल से शुक्रिया करते हैं फिल्म को सफल बनाने के लिए।
आपको बता दें महर्षि एक तेलगु एक्शन ड्रामा है। जिसे वामसी पैदिपल्ली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में महशे बाबू, पूजा हेगड़े और अलारी नरेश अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। महशे बाबू इससे पहले तेलगु फिल्म 'भारत आने नेनु' में नजर आए थे जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में महेश बाबू, कियारा आडवाणी और प्रकाश राज अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।
फिल्म का ट्रेलर:
Also Read:
Mother's Day Special: अमिताभ बच्चन ने मांओ के लिए गाया गाना, देखें वीडियो
दीपिका पादुकोण ने MET Gala के बाद न्यूयॉर्क में की साइकिलिंग, देखें वीडियो