मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान ऑनलाइन शॉपिंग करने के शौकीन हैं, लेकिन एक चीज ऐसी है जो वो ऑनलाइन नहीं खरीद सकते हैं। शाहरुख खान ने बताया कि वो ऑनलाइन अंडरवियर खरीदने में सहज नहीं हैं। शाहरुख ने यहां अमेजन ग्लोबल के सीईओ जेफ बेजोस के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। शाहरुख ने कहा, "मैं अपनी सारी किताबों की खरीदारी अमेजन से करता हूं। किराने का सामान बिग बास्केट से मंगाता हूं। मुझे एक बात स्वीकार करनी है..मैं अभी भी अंडरवेयर की खरीदारी ऑनलाइन करने को लेकर सहज नहीं हूं।"
शाहरुख खान ने यह भी बताया कि उन्हें लगता है कि सोना समय की बर्बादी करने जैसा है और इसलिए वह ज्यादा सोना पसंद नहीं करते हैं। शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के साथ अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वह हर इवेंट में कुछ ऐसा खास कर देते हैं कि हर कोई एक बार फिर उनका फैन बन जाता है। शाहरुख खान ने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस से अपनी फिल्म डॉन का डायलॉग भी बुलवाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शाहरुख जेफ को अपनी फिल्म डॉन का डायलॉग- 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है' सिखा रहे हैं। वीडियो में जेफ नामुमकिन नहीं बोल पा रहे हैं तो शाहरुख ने उनके लिए डायलॉग में थोड़ा सा ट्विस्ट करके इसे इंपॉलिसिबल कर देते हैं।
Image Source : Twitterशाहरुख खान
शाहरुख खान ने जेफ बेजोस से बुलवाया डॉन का डायलॉग, देखे वीडियो
बता दें, शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद शाहरुख खान ने कोई फिल्म नहीं साइन की। हालांकि शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर कुछ वेब सीरीज जरूर प्रोड्यूस की।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-
Latest Bollywood News
Related Video