शाहरुख खान को Excellence In Cinema Award से किया जाएगा सम्मानित, कब और कहां जानने के लिए पढ़ें ये खबर
शाहरुख खान को Excellence In Cinema Award से किया जाएगा सम्मानित, कब और कहां जानने के लिए पढ़ें ये खबर
IANS
Published : Aug 05, 2019 08:08 pm IST, Updated : Aug 05, 2019 08:14 pm IST
शाहरुख खान पिछले साल 'ज़ीरो' फिल्म में नज़र आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख अब 'डॉन' की तीसरी सीरीज में एक्टिंग करते दिखाई देंगे।
Shah Rukh Khan
मेलबर्न: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान को 8 अगस्त को मेलबर्न के 10वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। शाहरुख को लिंडा डेसाऊ पुरस्कृत करेंगी। वह विक्टोरिया की 29वीं राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाली पहली महिला हैं। यहां के पलास थिएटर में समारोह आयोजित होगा।
शाहरुख समारोह के मुख्य अतिथि भी हैं। साल 2019 में इस कार्यक्रम का थीम साहस है। इस अवार्ड के जरिए आयोजक भारतीय सिनेमा में शाहरुख के योगदान को सम्मानित करेंगे।
90 के दशक से 'दीवाना' 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 'माय नेम इज खान' जैसी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाले शाहरुख ने कहा, "मैं इस सम्मान के लिए विनम्र और आभारी हूं। मेलबर्न में सिनेमा का जश्न मनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आ रहे मेरे सभी साथी व उद्योग के सदस्यों के साथ मंच और पोडियम साझा करना एक शानदार अनुभव होगा।"
इसके साथ ही अभिनेता ने कहा, "आईएफएफएम द्वारा नियोजित शानदार शाम में मैं माननीय लिंडा डेसाऊ से मिलने के लिए उत्सुक हूं।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल 'ज़ीरो' फिल्म में नज़र आए थे। इसमें कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में थीं। हालांकि, ये मूवी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख अब 'डॉन' की तीसरी सीरीज में एक्टिंग करते दिखाई देंगे।