'शीर-कोरमा' का निर्देशन फराज आरिफ अंसारी ने किया है। इसमें शबाना आजमी और सुरेखा सिकरी भी अहम भूमिका निभाएंगी।
Sheer Qorma First Look Poster
Sheer Qorma First Look Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता स्टारर मूवी 'शीर-कोरमा' (Sheer Qorma) का शानदार पोस्टर आउट हो गया है। इसमें दोनों ने एक-दूसरे को शिद्दत से थामा हुआ है। ये फिल्म लेस्बियन लव स्टोरी पर बेस्ड है।
स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया पर 'शीर-कोरमा' का पहला पोस्टर शेयर किया है। इसमें दोनों ने हिजाब पहना है। हाथों में मेहंदी लगी है और दोनों का प्यार उनकी हाव-भाव से साफ झलक रहा है।
'शीर-कोरमा' का निर्देशन फराज आरिफ अंसारी ने किया है। इसमें शबाना आजमी और सुरेखा सिकरी भी अहम भूमिका निभाएंगी। अभी तक इस मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
बता दें कि स्वरा भास्कर 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु', 'निल बट्टे सन्नाटा', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। वहीं, दिव्या दत्ता ने 'वीर ज़ारा', 'बदलापुर', 'भाग मिल्खा भाग', 'लुटेरा' और 'वेलकम टू सज्जनपुर' जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों ही एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं।