1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. War ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, बनी ऋतिक-टाइगर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी हिट

War ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, बनी ऋतिक-टाइगर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी हिट

 Published : Oct 13, 2019 02:29 pm IST,  Updated : Oct 13, 2019 02:41 pm IST

ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। सिर्फ इतना ही नहीं यह फिल्म ऋतिक और टाइगर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी साबित हुई है।

ऋतिक-टाइगर- India TV Hindi
ऋतिक-टाइगर

ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। सिर्फ इतना ही नहीं यह फिल्म ऋतिक और टाइगर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी साबित हुई है। इस फिल्म ने विक्की कौशल की उरी को भी कमाई के मामले में पीछे कर दिया है। बता दें कि फिल्म उरी ने 245. 36 करोड़ का बिजनेस किया था। वॉर की कमाई ने ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म का बिजनेस 244.92 करोड़ था।

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के जबरदस्त डॉयरेक्शन की वजह से यह फिल्म टाइगर श्रॉफ के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने टाइगर की फिल्म बागी 2 के कलेक्शन को सिर्फ 5 दिनों में ही मात दे दिया। और फिल्म की 10 दिन की कमाई ने ऋतिक की कृष 3 को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अभी शाहिद की कबीर सिंह से थोड़ा पीछे है जो इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के लिस्ट में सबसे ऊपर है। बता दें कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने 278.24 करोड़ का बिजनेस किया था।

बता दें कि 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म वॉर रिलीज हुई थी। यह फिल्म रिलीज से पहले ही अपने एक्शन सीन और गानों को लेकर काफी सुर्खियों में था।

Also Read:

Bigil Trailer Out: साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'बिगिल' का ट्रेलर आउट, जैकी श्रॉफ भी आए नज़र

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Live Updates: 'रेस टू फिनाले' होगा शुरू, किसको मिलेगी पावर!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन