1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigil Trailer Out: साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'बिगिल' का ट्रेलर आउट, जैकी श्रॉफ भी आए नज़र

Bigil Trailer Out: साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'बिगिल' का ट्रेलर आउट, जैकी श्रॉफ भी आए नज़र

 Published : Oct 12, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 06:30 pm IST

Bigil Trailer Out: इस फिल्म में विजय डबल रोल में दिखाई देंगे, जबकि जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

Bigil Trailer Out- India TV Hindi
Bigil Trailer Out

Bigil Trailer Out: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय जल्द ही 'बिगिल' (Bigil) फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

'बिगिल' में विजय के अलावा नयनतारा, जैकी श्रॉफ, कातिर, योगी बाबू, अमृत नायर समेत कई कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। जैकी इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे। 

इस फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज है कि कुछ ही मिनटों में ट्रेलर को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, ट्विटर पर भी #BigilTrailer ट्रेंड हो रहा है।

इस मूवी का निर्देशन एटली ने किया है, जिसका बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।  

जैकी श्रॉफ हाल ही में प्रभास की फिल्म 'साहो' में नज़र आए थे। इस मूवी को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। 

यहां देखें Bigil का ट्रेलर:

Gold Awards 2019: कोमोलिका और मि. बजाज को मिला नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड, पढ़ें पूरी विनर्स लिस्ट

The Sky Is Pink Box Office Collection Day 1: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत, कमाए 2.5 करोड़ रुपए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन