Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Live Updates: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) चर्चा में है। शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान ने फुटेज के नाम पर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को फटकार लगाई। इसके बाद सुल्तानी अखाड़े में शेफाली बग्गा और माहिरा के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें माहिरा जीत गईं। सलमान ने बताया कि इस हफ्ते से 'रेस टू फिनाले' और 'पावर वीकेंड' शुरू हो रहा है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को पावर मिलेगी, जो बहुत फायदेमंद होगी।
बता दें कि शुक्रवार के एपिसोड में बिग बॉस ने लड़कों को एलिमिनेशन से बचने के लिए एक मौका दिया था। इसके लिए एक टास्क कराया था, जिसमें लड़कियों की अहम भूमिका थी। इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला जीत गए और वो घर से बेघर होने से बच गए, जबकि असीम रियाज, पारस छाबड़ा, अबू मलिक और सिद्धार्थ डे नॉमिनेशनल में पहुंच गए हैं। वहीं, इस बार चार लड़कियां भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुईं। इनमें शहनाज गिल सेफ हो गईं।
बिग बॉस के दूसरे हफ्ते में दलजीत कौर घर से बेघर हो गई हैं और रविवार को एक और कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो जाएगा। इनमें रश्मि देसाई और कोएना मित्रा पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी है।
Also Read:
Gold Awards 2019: कोमोलिका और मि. बजाज को मिला नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड, पढ़ें पूरी विनर्स लिस्ट
सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते दो लोग घर से बेघर होंगे। इनमें से एक के नाम की घोषणा करते हुए सलमान ने बताया कि दलजीत कौर बाहर हो रही हैं। रश्मि देसाई समेत कई घरवाले हुए इमोशनल।
पावर कार्ड मिलने के बाद पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा डेट पर गए। जहां माहिरा ने बताया कि वो इससे पहले किसी डेट पर नहीं गईं। उन्हें किसी ने प्रपोज नहीं किया। पारस ने माहिरा के साथ जमकर फ्लर्ट भी किया।
सुनील और हर्ष ने कॉमेडी करते हुए मैजिक दिखाया, जिस पर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। दोनों ने घरवालों के डांस स्टेप्स की क्लिप भी दिखाई, जिसमें सिद्धार्थ डे समेत कई कंटेस्टेंट्स डांस करते दिखाई दिए।
सुल्तानी अखाड़े में माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें फिर से माहिरा दंगल जीत गईं। सलमान ने उन्हें मेडल पहनाया। इसके बाद पावर कार्ड दिया, जिसमें वो किसी मेल कंटेस्टेंट के साथ डेट पर जा सकती हैं। उन्हें कई खाने-पीने की चीजें मिलेंगी। इस पर शेफाली ने बताया कि वो पारस के साथ डेट पर जाएंगी। सलमान ने ये भी कहा कि अब तक के सारे सीजन का सबसे बेस्ट सुल्तानी अखाड़ा हुआ।
सलमान खान ने बताया कि अब से हर हफ्ते होगा पावर वीकेंड, जिससे कंटेस्टेंट्स को बहुत फायदा होगा।
'कॉलर ऑफ द वीक' ने रश्मि देसाई से सवाल पूछा कि वो अपना गेम कब दिखाएंगी। क्या दर्शकों को उनका गेम देखने को मिलेगा? इस पर रश्मि ने कहा कि अब मैं किसी को ये बोलने का मौका नहीं दूंगी कि मैंने टास्क नहीं किया। जहां मौका आएगा, मैं अपना गेम खेलूंगी।
रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला से कहा कि जब वो उनसे ऊंची आवाज में बात करते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। सिद्धार्थ ने सफाई दी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। दोनों के बीच सुलह नहीं हुई।
सलमान खान ने बताया कि शहनाज गिल सबसे ज्यादा वोट जीतकर सेफ हो गई हैं। अब रश्मि देसाई, दलजीत कौर और कोएना मित्रा पर लटकी है एलिमिनेशन की तलवार
सलमान ने कहा कि 'क्वीन टास्क' अच्छे से नहीं खेला गया और इसकी वजह पारस छाबड़ा ही हैं।
सलमान खान ने देवोलीना के क्वीन बनने पर सवाल उठाए और पूछा कि आखिर उन्हें क्वीन कैसे बनाया! इस पर पारस ने सफाई दी। फिर आरती ने कहा कि पारस की वजह से इतना कंफ्यूजन हुआ कि देवोलीना के अलावा और कोई लड़की कोई क्वीन नहीं बन सकीं। पारस अपना फायदा देख रहा और गेम खेल रहा है।
कोएना मित्रा ने सलमान खान के सामने कहा कि शहनाज गिल और आरती सिंह लड़कों को इंप्रैस करती हैं और एंटरटेन करती हैं। इसी बात को लेकर मेरी शहनाज के साथ बहस हुई थी। मेरा ऐसा नेचर नहीं है। मैं किसी की बटरिंग नहीं कर सकती। इस पर सलमान ने कहा कि उन्हें घर में किसी की पर्सनैलिटी झूठी नहीं लग रही है।
सलमान खान ने अनाउंस किया कि फिनाले में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं। इनमें तीन लड़के और तीन लड़कियां ही बचेंगी, जो फिनाले के बाद आगे बढ़ेंगे। बाकी सभी कंटेस्टेंट घर जाएंगे। हालांकि, अभी ये क्लियर नहीं है कि ऐसा होगा या नहीं।
सलमान खान ने पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को फटकार लगाते हुए कहा कि बार-बार दूसरे कंटेस्टेंट्स फुटेज लेने वाली बात कहने से आप खुद बचकाने लग रहे हैं। इस घर में किसको फुटेज मिलेगा, ये बिग बॉस डिसाइड करेंगे।
सलमान खान ने घरवालों के सामने Whisper किया, जब सभी ने उनसे कहा कि आवाज नहीं आ रही तो उन्होंने समझाया कि फुसफुसाने से दर्शकों को परेशानी हो रही है। सलमान ने कहा कि सबसे ज्यादा रश्मि फुसफुसा रही हैं। इसके बाद रश्मि ने अपनी सफाई दी।
इस हफ्ते से शुरू हो रहा है 'रेस टू फिनाले' और वीकेंड पावर, जिससे कंटेस्टेंट को होगा फायदा और नुकसान
'चुनरी चुनरी' गाने पर सलमान खान ने स्टेज पर धमाकेदार डांस किया
सलमान खान प्रोमो में कह रहे हैं कि 'रेस टू फिनाले' शुरू हो चुकी है। आज से पावर वीकेंड शुरू हो रहा है। इन वीकेंड्स एपिसोड में घरवालों को बिग पावर मिलेगी। इसके बाद सलमान सिद्धार्थ शुक्ला से से पूछते हैं, 'अगर आज आपको चारों नॉमिनेट लड़कियों में से किसी एक को बचाना हो तो आप किसे बचाएंगे?'
कलर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रेस टू फिनाले... शुरू हो गया है पावर वीकेंड... आज किसको मिलेगी पावर और किसका होगा आखिरी आवर'
संपादक की पसंद