Bigg Boss 13 Day 14 Live Weekend Ka Vaar: बिग बॉस के 13वें सीजन में दलजीत कौर के बाहर होने के बाद रविवार को कोएना मित्रा भी बेघर हो गईं। इस वीकेंड का वार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'मोतीचूर चकनाचूर' फिल्म को प्रमोट किया। सुनील ग्रोवर और भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया ने घरवालों संग जमकर मस्ती की। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा ने घरवालों से टास्क कराया।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: कोएना मित्रा घर से हुईं बेघर, एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा ने घरवालों से कराया टास्क
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: कोएना मित्रा घर से हुईं बेघर, एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा ने घरवालों से कराया टास्क
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: दलजीत कौर के बाद रविवार को कोएना मित्रा भी घर से बेघर हो गईं।
bigg boss 13 day 14 live weekend ka vaar salman khan
-
10:46 PM (IST) Oct 13, 2019
शेफाली बग्गा और आरती सिंह में हुई लड़ाई
आरती सिंह ने टास्क के दौरान शेफाली बग्गा को 'दोगली' कहा इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई।
-
10:45 PM (IST) Oct 13, 2019
अबू मलिक ने सिद्धार्थ डे को बनाया टारगेट
अबू मलिक ने कहा कि सिद्धार्थ डे सोच-समझकर गेम खेल रहा है। वो मिस्टर बॉन्ड है।
-
10:44 PM (IST) Oct 13, 2019
आसिम ने पारस को बनाया टारगेट
आसिम ने कहा कि पारस और मेरी बनती नहीं है।
-
10:44 PM (IST) Oct 13, 2019
देवोलीना ने सिद्धार्थ डे पर किया टारगेट
देवोलीना ने कहा कि सिद्धार्थ डे को संभल कर रहना चाहिए।
-
10:44 PM (IST) Oct 13, 2019
शेफाली ने आरती सिंह को टारगेट किया
आरती ने कहा कि उनके पास दिमाग नहीं है। वो दूसरों के बीच में जाकर लड़ने लगती हैं। अगर हिम्मत हैं तो वो सामने से आकर लड़ें।
-
10:44 PM (IST) Oct 13, 2019
शहनाज गिल ने सिद्धार्थ डे को बनाया टारगेट
शहनाज ने कहा कि सिद्धार्थ डबल ढोलकी हैं। इस वजह से वो सिद्धार्थ को टारगेट कर रही हैं।
-
10:43 PM (IST) Oct 13, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़कीं रश्मि
सिद्धार्थ शुक्ला के टास्क नहीं करने पर रश्मि देसाई भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि ऐसे तो सब लोग गलत साबित होंगे और आप अच्छे। इसके बाद प्रियांक शर्मा के कहने पर सिद्धार्थ ने अबू मलिक को टारगेट किया।
-
10:30 PM (IST) Oct 13, 2019
सिद्धार्थ शुक्ला ने किसी को टारगेट नहीं किया
सिद्धार्थ शुक्ला ने टास्क करने से मना कर दिया और कहा कि मैं किसी को टारगेट नहीं करना चाहता।
-
10:27 PM (IST) Oct 13, 2019
पारस ने अबू मलिक को किया टारगेट
पारस ने अबू मलिक को टारगेट किया और कहा कि वो ग्रुप में रहते हैं और बायस्ड हैं। दोनों के बीच फिर से बहस हुई।
-
10:27 PM (IST) Oct 13, 2019
सिद्धार्थ डे ने अबू मलिक को किया टारगेट
सिद्धार्थ डे ने अबू मलिक को टारगेट किया और कहा कि अब वो बहुत उड़ रहे हैं।
-
10:26 PM (IST) Oct 13, 2019
-
10:24 PM (IST) Oct 13, 2019
आरती सिंह ने शेफाली को कहा- दोगली
आरती सिंह ने शेफाली बग्गा को टारगेट किया और कहा कि वो दोगली और सेल्फिश हैं।
-
10:23 PM (IST) Oct 13, 2019
-
10:20 PM (IST) Oct 13, 2019
-
10:06 PM (IST) Oct 13, 2019
रश्मि देसाई को मिली पावर, जानें फायदा
पावर कार्ड से रश्मि देसाई को मिली पावर। अब बिग बॉस के अगले आदेश तक सिद्धार्थ शुक्ला उनके सेवक रहेंगे। हालांकि, रश्मि ने इस पावर को लेने से इनकार कर दिया।
-
10:04 PM (IST) Oct 13, 2019
रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुआ 'पावर टास्क'
रश्मि देसाई के बीच 'पावर टास्क' हुआ। इसमें घरवालों की अहम भूमिका रही। आरती सिंह, कोएना मित्रा, आसिम रियाज, अबू मलिक और शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला का वायर काटा। देवोलीना भट्टाचार्या, सिद्धार्थ डे, शेफाली बग्गा, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा ने रश्मि देसाई का वायर काटा। दोनों के बीच टाई हुआ। ऐसे में क्वीन होने के नाते देवोलीना ने रश्मि देसाई को पावर देने का फैसला किया।
-
9:58 PM (IST) Oct 13, 2019
सिद्धार्थ डे पर गिरा 'झूठ का शावर'
सिद्धार्थ डे को लगता है कि शहनाज घर की नौटंकी हैं, लेकिन घरवाले सहमत नहीं हुए। उन्हें लगता है कि घर का डबल ढोलकी अबू मलिक हैं, लेकिन फिर घरवाले सहमत नहीं हुए। सिद्धार्थ डे को लगता है कि घर का वैंप (विलेन) पारस है। उन्हें लगता है कि घर में सबसे चुगलखोर अबू मलिक है, लेकिन कोई सहमत नहीं हुआ।
-
9:55 PM (IST) Oct 13, 2019
शहनाज गिल पर गिरा 'झूठ का शावर'
शहनाज को लगता है कि घर में सबसे ज्यादा पारस बोलता है। इस पर आधे घरवाले सहमत नहीं हुए। शहनाज को लगता है कि पारस घर का हीरो है, क्योंकि लड़कियां सबसे ज्यादा उसमें दिलचस्पी लेती हैं। फिर आधे घरवाले सहमत नहीं हुए। शहनाज को लगता है कि घर में सबसे कड़वी जुबां पारस की है। इस पर कोई भी इस बात से सहमत नहीं हुआ। शहनाज को लगता है कि रश्मि देसाई घर की मीठी छूरी है। इस पर आधे घरवाले ही सहमत हुए।
-
9:55 PM (IST) Oct 13, 2019
पारस छाबड़ा पर गिरा 'झूठ का शावर'
पारस छाबड़ा को सबसे अंडरस्टैंडिंग लड़की देवोलीना भट्टाचार्या लगती है और बिना मेकअप के माहिरा शर्मा सबसे सुंदर लगती हैं। क्या लड़कियां पारस पर भरोसा कर सकती हैं? इस सवाल पर घरवाले सहमत नहीं दिखे और पारस पर 'झूठ का शावर' गिरा। पारस को लगता है कि शहनाज को मौका मिले तो वो मुझे नॉमिनेट करेगी। इस पर घरवालों ने सहमति दी।
-
9:42 PM (IST) Oct 13, 2019
सिद्धार्थ डे ने शेफाली बग्गा संग किया डांस
सिद्धार्थ डे ने शेफाली बग्गा के साथ डांस किया। सिद्धार्थ के फनी डांस स्टेप्स देख घरवाले हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। नवाजुद्दीन ने गिफ्ट के तौर पर दोनों के एक-एक कटोरी आटा दिया।
-
9:38 PM (IST) Oct 13, 2019
-
9:37 PM (IST) Oct 13, 2019
शहनाज गिल ने की भूत की मिमिक्री
शहनाज गिल ने गेम के दौरान भूत की मिमिक्री की। उनकी मिमिक्री देख सभी घरवाले डर गए। नवाजुद्दीन ने गिफ्ट के तौर पर शहनाज को एक कटोरी आटा किया।
-
9:28 PM (IST) Oct 13, 2019
सुनील ग्रोवर और हर्ष लिम्बाचिया पहुंचे घर के अंदर
सुनील ग्रोवर और हर्ष लिम्बाचिया घर के अंदर पहुंचे। उन्हें देखकर घरवाले खुश हो गए। दोनों ने सभी कंटेस्टेंट्स को खूब हंसाया। साथ ही एंटरटेनमेंट गेम्स भी खिलाए।
-
9:25 PM (IST) Oct 13, 2019
-
9:23 PM (IST) Oct 13, 2019
'मोतीचूर चकनाचूर' को प्रमोट करने पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपकमिंग मूवी 'मोतीचूर चकनाचूर' को प्रमोट करने पहुंचे। इस मूवी में अथिया शेट्टी भी लीड रोल में हैं। इस दौरान सलमान और नवाजुद्दीन ने जमकर मस्ती की।
-
9:22 PM (IST) Oct 13, 2019
देवोलीना भट्टाचार्या ने कोएना को कहा- गैंग बनाकर घूमती हैं आप
देवोलीना भट्टाचार्या कोएना मित्रा के ऊपर भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि आप गैंग बनाकर घूमती हैं। आप सभी को अनपढ़ कहती हैं। इसके बाद आरती सिंह ने भी देवोलीना का साथ दिया। सभी ने मिलकर कोएना को टारगेट किया।
-
9:18 PM (IST) Oct 13, 2019
आरती सिंह और कोएना में हुई बहस
सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल, देवोलीना भट्टाचार्या ने अबू मलिक, आरती सिंह ने कोएना मित्रा का गुब्बारा फोड़ा। आरती ने कहा कि उन्होंने मुझे 'भिखारी हो और भीख मांगती हो, तुम्हारा कोई वजूद नहीं है' ऐसी बात बोली। इस पर देवोलीना ने भी आरती का पक्ष लिया।
-
9:15 PM (IST) Oct 13, 2019
कोएना मित्रा और शहनाज गिल ने फोड़ा एक-दूसरे का गुब्बारा
कोएना मित्रा ने शहनाज गिल का गुब्बारा फोड़ा और कहा कि किसी की मिमिक्री या एंटरटेन करना सही नहीं है। इसके बाद शहनाज ने कोएना का गुब्बारा फोड़ा। दोनों की बहस में सलमान खान ने कई बातें बोलीं।
-
9:11 PM (IST) Oct 13, 2019
शेफाली बग्गा ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा 'बदतमीज'
पारस छाबड़ा ने गंदे डायलॉग्स बोलने पर सिद्धार्थ डे का गुब्बारा फोड़ा। शेफाली बग्गा ने सिद्धार्थ शुक्ला को 'बदतमीज' ठहराते हुए उनका गुब्बारा फोड़ा। सिद्धार्थ डे ने माहिरा का गुब्बारा फोड़ा। रश्मि देसाई ने भी सिद्धार्थ शुक्ला का गुब्बारा फोड़ा और कहा कि उन्होंने मेरी जिंदगी में कभी कोई अहसान नहीं किया है।
-
9:08 PM (IST) Oct 13, 2019
घरवालों ने फोड़े 'गलतफहमी' के गुब्बारे
सलमान खान ने घरवालों से एक-दूसरे की 'गलतफहमी' के गुब्बारे फोड़ने को कहा। अबू मलिक ने कोएना, असीम रियाज ने पारस, माहिरा ने सिद्धार्थ शुक्ला का गुब्बारा फोड़ा। माहिरा ने कहा कि सिद्धार्थ ने बोला था कि उनके जूते उनकी शक्ल से ज्यादा खूबसूरत हैं। इस पर सलमान ने माहिरा को कहा कि वो बेहद खूबसूरत हैं और सिद्धार्थ को ऐसा कि 'वैरी बैड'। इस पर सिद्धार्थ ने इस बारे में सफाई दी।
-
9:05 PM (IST) Oct 13, 2019
दलजीत के बाहर होने के बाद घरवालों ने कही ये बात
दलजीत कौर के बाहर होने के बाद रश्मि देसाई ने कहा कि घर बहुत सूना लग रहा था। वहीं, शहनाज ने कहा कि अगर मैं बेघर होती तो पूरे पंजाब में मेरी इज्जत उतर जाती।
-
9:01 PM (IST) Oct 13, 2019
'ये रात और ये दूरी' गाने पर सलमान खान ने थिरकाए कदम
'ये रात और ये दूरी' गाने पर सलमान खान ने ली एंट्री, स्टेज पर थिरकाए अपने कदम
-
4:21 PM (IST) Oct 13, 2019
-
4:17 PM (IST) Oct 13, 2019
-
4:15 PM (IST) Oct 13, 2019