पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल की हालत इन दिनों ठीक नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर भी अब पहली की तरह एक्टिव नहीं रहतीं। फैंस भी उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और यही दुआ कर रहे हैं कि इस मुश्किल वक्त से निकलने के लिए ईश्वर उन्हें शक्ति दे।
सिद्धार्थ के निधन के बाद से शहनाज को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं। इसी तरह से दिलजीत दोसांझ के साथ एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'हौसला रख' को लेकर भी अबतक कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
लेकिन, शनिवार को दिलजीत दोसांझ ने एक पोस्ट के जरिए इस पर विराम लगा दिया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'फिल्म का ट्रेलर सोमवार को दोपहर एक बजे रिलीज होगा। वहीं फिल्म दशहरे के खास मौके पर 15 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।'
पोस्टर में शहनाज के साथ दिलजीत और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे हैं। दिलजीत, बच्चों की बोतल से दूध पीते दिख रहे हैं। वहीं, शहनाज और सोनम ने हाथ में बच्चों का सामान पकड़ रखा है।
फर्स्ट लुक सामने आने बाद शहनाज के फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। कई लोग पोस्ट पर कमेंट के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा-'शहनाज गिल के लिए फिल्म तो देखनी ही पड़ेगी'। वहीं दूसरे ने लिखा-'ऑल द बेस्ट ऑल टीम और हमारी क्वीन शहनाज को'।
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की मुलाकात 'बिग बॉस' में हुई थी। दोनों की दोस्ती इतनी खास थी कि फैन्स उन्हें 'सिडनाज' नाम दिया था। आखिरी बार दोनों को डांस दीवाने के सेट पर साथ देखा गया था।
पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-
Latest Bollywood News