1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 3 ट्विस्ट से बदल जाएगी शो की पूरी कहानी, कार्तिक होगा गुमशुदा तो सीरत की ऐसे होगी मौत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 3 ट्विस्ट से बदल जाएगी शो की पूरी कहानी, कार्तिक होगा गुमशुदा तो सीरत की ऐसे होगी मौत

 Published : Sep 25, 2021 04:11 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 12:08 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सबसे बड़े 3 ट्विस्ट आने वाले हैं। जानिए इन ट्विस्ट के बारें में साथ ही जानिए कि कार्तिक और सीरत के किरदार का अंत किस तरह होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM/KAIRA_SHIVIN.FANDOM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही दर्शकों को जनरेशन लीप देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कार्तिक और सीरत की कहानी का अंत हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको इस सीरियल में आने वाले सबसे बड़े 3 ट्विस्ट के बारे में बताने वाले हैं। जिससे इस सीरियल की कहानी पूरी तरह पलट जाएगी। जानिए ये तीन ट्विस्ट कौन से हैं और किस तरह से पूरे सीरियल की कहानी को बदल देंगे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: लीप के बाद सीरत -नायरा की बेटियों अक्षू-ऐश में होगा 36 का आंकड़ा

पहला ट्विस्ट- सीरत के किरदार का होगा इस तरह अंत 

शो में दिखाया जा रहा है कि शिवांगी जोशी जो कि सीरत का किरदार निभा रही हैं इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी शो को अलविदा कहने वाली हैं। ऐसे में शिवांगी की शो से किस तरह विदाई होगी इसका ट्विस्ट रिवील हो गया है। खबरों की मानें तो शो में कार्तिक बिजनेस मीटिंग के लिए बाहर जाएगा। सीरत को अचानक लेबर पेन शुरू हो जाएगा। कार्तिक की गैर मौजूदगी में सुवर्णा, गायू और दादी इसे हल्के में लेते हैं। उन्हें लगता है कि सीरत की डिलीवरी का वक्त हो गया है। कहा जा रहा है कि प्रीमैच्योर डिलीवरी के दौरान सीरत की मौत हो जाएगी और इस तरह से सीरत का किरदार शो से खत्म हो जाएगा।

TRP List: 'अनुपमा' ने फिर मारी बाजी, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप 5 से बाहर

दूसरा ट्विस्ट- शो से कार्तिक हो जाएगा गुमशुदा
शिवांगी जोशी के अलावा मोहसिन खान भी शो को अलविदा कह रहे हैं। खबरों की मानें तो कार्तिक के किरदार को खत्म करने के लिए भी सीरियल में एक और ट्विस्ट आएगा। सीरत की गोद भराई के दौरान कार्तिक के मन में बहुत कुछ चल रहा होता है। कार्तिक तनाव में होता है और सीरत को अकेला छोड़कर एक मिस्ट्री मीटिंग में चला जाएगा। कार्तिक इस बात से परेशान होगा कि वो अक्षू और कायरव जब इस दुनिया में आने वाले थे तब वो नायरा से दूर था। खबरों की मानें तो कार्तिक इस मिस्ट्री मीटिंग से लौटकर कभी वापस नहीं आएगा और इस तरह से कार्तिक के किरदार का अंत हो जाएगा।

तीसरा ट्विस्ट- कायरव संभालेगा अक्षू और ऐश्वर्या को
खबरों की मानें तो कार्तिक और सीरत के शो छोड़ने के बाद कायरव अब इस सीरियल को आगे बढ़ाएगा। कार्तिक घर छोड़ने से पहले कायरव के ऊपर अक्षू और ऐश्वर्या की जिम्मेदारी छोड़कर जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कायरव किस तरह से अपने पिता कार्तिक की विरासत को शो में आगे लेकर जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन