1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब मौका देख शेखर सुमन ने भी साधा कंगना पर निशाना

अब मौका देख शेखर सुमन ने भी साधा कंगना पर निशाना

कंगना रनौत और फिल्मकार करण जौहर के बीच इन दिनों काफी मनमुटाव चल रहा है। दोनों ही एक दूसरे को लेकर कई विवादित बयान दे रहे हैं। अब इन दोनों की इस खटपट में अभिनेता शेखर सुमन भी कूद पड़े हैं।

shekhar kangana- India TV Hindi
shekhar kangana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और फिल्मकार करण जौहर के बीच इन दिनों काफी मनमुटाव चल रहा है। दोनों ही एक दूसरे को लेकर कई विवादित बयान दे रहे हैं। अब इन दोनों की इस खटपट में अभिनेता शेखर सुमन भी कूद पड़े हैं। उन्होंने भी मौका देखते हुए कंगना पर निशाना साध दिया है। करण जौहर पर की गई बयानबाजी के लिए शेखर ने कंगना को अपशब्द कहने वाला कहा है।

उल्लेखनीय है कि कंगना और शेखर के बेटे अध्ययन सुमन के बीच खराब संबंधों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इनता ही नहीं अध्ययन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और कंगना के रिश्तों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी थी। इसके बाद अब शेखर ने कंगना को निशाना बनाते हुए अपने एक ट्वीट में कहा, "बुरा मुंह, बुरी फिल्में, बुरा अभिनय, बुरा व्यवहार, बुरी अंग्रेजी और क्या?"

बता दें कि कंगना ने हाल ही में करण के एक बयान को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की थी, जिसके बाद अभिनेत्री की इस प्रतिक्रिया पर शेखर ने ट्वीट कर वार किया है। शेखर ने इससे पहले कंगना को कोकीन अभिनेत्री भी कहा था। वैसे कंगना के बारे में कहा जाता है कि वह हमेशा ही बेबाक अंदाज में अपनी बात को सामने रखती हैं। हालांकि इसी के कारण वह सबसे ज्यादा सुर्खियां भी बटोरती हैं।

Latest Bollywood News