शिल्पा शेट्टी ने डांस करते हुए तोड़ी प्लेट्स, फैन ने कहा- पैसा ज्यादा है ना?
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो दुबई के एक रेस्टोरेंट का है, जहां ग्रीक सभ्यता के अनुसार प्लेट्स तोड़कर उनपर डांस किया जाता है। इस पार्टी में शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा भी शामिल थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म निकम्मा में नजर आने वाली हैं। शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। आखिरी बार वो सनी देओल के साथ फिल्म अपने में नजर आई थीं। 'निकम्मा' का निर्देशन सब्बीर खान करेंगे। फिल्म में शिल्पा के अलावा फिल्म में 'मर्द को दर्द नहीं होता' से मशहूर हुए अभिमन्यु दसानी और शिर्ले सेतिया दिखाई देंगे। शिल्पा शेट्टी ने एक अखबार की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'हां यह सच है। मेरा 13 साल का लंबा आराम खत्म हो गया है। मैं यह घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि आप मुझे जिस फिल्म में देखेंगे, उसका नाम 'निकम्मा' है। यह सब्बीर खान निर्देशित कर रहे हैं, और इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिर्ले सेतिया हैं। आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।
Also Read:
आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे रणबीर कपूर, तस्वीरें हो रही है वायरल
कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं TikTok स्टार एलिना राय, वीडियो और तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा