1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे रणबीर कपूर, तस्वीरें हो रही है वायरल

आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे रणबीर कपूर, तस्वीरें हो रही है वायरल

 Published : Sep 18, 2019 09:30 am IST,  Updated : Sep 18, 2019 09:40 am IST

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर भी पहुंचे। तस्वीरें हो रही है वायरल।

आलिया भट्ट- India TV Hindi
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर भी पहुंचे। रणबीर कपूर इन दिनों गर्लफ्रेंड आलिया के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों स्टार को केन्या में वाइल्डलाइफ सफारी करते हुए स्पॉट किया गया था। जब दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर आई तो कोहराम मच गया था। बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर से खबर तेज हो गई थी कि आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

हालांकि इस मामले में अब तक परिवारवालों ने ऑफिशियली किसी भी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन दोनों का साथ में घूमना, एक दूसरे के फ्रेंड्स एंड फैमिली को टाइम देना यह सब बातें काफी कुछ बयां कर रही है। बता दें, ये दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि शादी की अफवाह पर आलिया-रणबीर ने कोई बयान तो नहीं दिया है लेकिन दोनों स्टार आए दिन एयरपोर्ट, रेस्ट्रो या फ्रेंड्स की बर्थडे पार्टी में साथ दिख जाते हैं।

Also Read:

'रामायण' मूवी में क्या प्रभास निभाएंगे रावण का किरदार, ऋतिक रोशन संग पहली बार आएंगे नज़र?

अमिताभ बच्चन ने बताया सेल्फी को हिंदी में क्या कहते हैं, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन