1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं TikTok स्टार एलिना राय, वीडियो और तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं TikTok स्टार एलिना राय, वीडियो और तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

 Published : Sep 18, 2019 11:42 am IST,  Updated : Sep 18, 2019 11:53 am IST

कैटरीना कैफ की तरह दिखने वाली एक लड़की की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

katrina kaif- India TV Hindi
katrina kaif

कैटरीना कैफ की तरह दिखने वाली एक लड़की की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस लड़की का नाम एलिना राय बताया जा रहा है और यह टिकटॉक पर काफी फेमस भी है। आप एलिना की तस्वीर या वीडियो देखने के बाद फर्क नहीं कर पाएंगे कि असली वाली कैटरीना कैफ कौन सी है। एलिना राय की इंस्टाग्राम पर कई फोटो हैं जिसमें वह कैटरीना कैफ की तरह की ड्रेस, ज्वैलरी, हेयर स्टाइल में नजर आ रही हैं। बता दें कि एलिना मुम्बई की एक फैशन ब्लॉगर हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 30 हज़ार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनके अकाउंट पर हर रोज कई कमेंट आते हैं, कई यूजर्स कहते हैं कि 'लव यू कटरीना 2' वहीं कई लोग ऐसे भी जो कहते हैं कॉपी कैट।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की एंट्री जब बॉलीवुड में हुई तब उन्हें कैटरीना कैफ की हशक्ल कहते थे। सिर्फ इतना ही नहीं दोने के पहनावे से लेकर बोलने का तरीका तक की तुलना करते थे।

कैटरीना कैफ- जरीन खान
कैटरीना कैफ- जरीन खान

यह पहला ऐसा मौका नहीं जब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की हमशक्ल की फोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई हों। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा की तरह दिखने वाली लड़कियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन