मुंबई: जब भी हेल्दी और फिट अभिनेत्रियों की बात होती है शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। साल की शुरूआत में शिल्पा अभिनेत्री से बिजनेस वूमेन बन गईं और उन्होंने खुद का फिटनेस यूट्यूब चैनल ‘शिल्पा शेट्टी वेलनेस सीरीज’ लॉन्च किया। इस यूट्यूब चैनल में अक्सर शिल्पा अपने व्यायाम के वीडियो डालकर लोगों को मोटिवेट करती रहती हैं।
अपने इस यूट्यूब चैनल में शिल्पा कुछ हेल्दी खाने की रेसिपी का वीडियो भी साझा करती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि इस चैनल में दिखाई जाने वाली रेसिपी इतनी मशहूर हो गई कि बैंगलुरू के एक रेस्टोरेंट ने शिल्पा शेट्टी की इन रेसिपी को अपने रेस्टोरेंट में शामिल कर लिया है। इस मेन्यू का नाम भी शिल्पा शेट्टी के नाम पर ही है यानी शिल्पा शेट्टी मेन्यू।
एक बयान में शिल्पा ने कहा, ‘’मुझे खुशी है कि लोग मेरे चैनल को और मेरी डिशेस को फॉलो कर रहे हैं, जीरा चिकेन और पायसम को तो रेस्टोरेंट के मेन्यू में जगह भी मिल गई है। लोगों को सही और हेल्दी लाइफस्टाइल देना मेरा पैशन है।‘’
शिल्पा ने कहा वो जरूर उस रेस्टोरेंट में जाएंगी। साल की शुरूआत में जब शिल्पा गूगल इंडियन रेस्टोरेंट बादल गई थीं तो वहां खाने के मेन्यू शिल्पा शेट्टी के गानों के नाम पर थे। जैसे बरस जा ऐ बादल बरस जा चावल, कढ़ाई छोले के दिल का करार लूटने, तुम लसूनी दाल तड़का में रहते हो, दिल ने ये कहा है स्पाइसी मशरूम से, इन दिनो दिल मेरा तवा जैसे कुछ दिलचस्प फूड इस रेस्टोरेंट में रखे गए थे।
देखिए शिल्पा इस वीडियो में क्या बनाना सिखा रही हैं
Latest Bollywood News