1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विनोद खन्ना: फिल्में छोड़कर एक सुपरस्टार कैसे बन गया ‘सेक्सी संन्यासी’?

विनोद खन्ना: फिल्में छोड़कर एक सुपरस्टार कैसे बन गया ‘सेक्सी संन्यासी’?

 Published : Apr 10, 2017 12:43 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 12:23 pm IST

विनोद खन्ना ने जिस वक्त संन्यास लेने का फैसला किया उस वक्त उनका करियर पीक पर था। उनकी सारी फिल्में हिट हो रही थीं।

vinod khanna- India TV Hindi
vinod khanna

नई दिल्ली: अभिनेता विनोद खन्ना का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। विनोद खन्ना को कैंसर की वजह से मुंबई के एच एन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद खन्ना की जो आखिरी तस्वीर वायरल हुई थी, उसमें अस्पताल के गाउन ढका उनका बूढ़ा और कमजोर शरीर दिखाई दे रहा था। हर कोई उन्हें इस हालत में देखकर चौंक गया। जवानी में बेहद हैंडसम दिखने वाले विनोद खन्ना उम्र ढलने तक हैंडसम ही दिखते आए थे। ‘दबंग’ में सलमान के पिता के रोल में दिखने वाले विनोद खन्ना तब तक हमारे सामने एक खूबसूरत इंसान थे जब तक उनकी यह तस्वीर वायरल नहीं हुई थी।

यहां तक कि जब विनोद खन्ना ने संन्यास धारण कर लिया था, तब भी उनका चार्म कम नहीं हुआ और लोग उन्हें ‘सेक्सी संन्यासी’ नाम से पुकारने लगे।

क्या आप जानते हैं विनोद खन्ना ने संन्यासी का जीवन क्यों अपना लिया था? अपने करियर के पीक पर विनोद खन्ना ने बॉलीवुड क्यों छोड़ दिया था? संन्यासी बनने के बाद फिर से फिल्मों में वापस कैसे लौटें विनोद खन्ना?

विनोद खन्ना ने जिस वक्त संन्यास लेने का फैसला किया उस वक्त उनका करियर पीक पर था। उनकी सारी फिल्में हिट हो रही थीं। उस वक्त धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के समकक्ष हीरो थे विनोद। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ कि न सिर्फ फिल्मी दुनिया से बल्कि वास्तविक जिंदगी से भी उनका मोह टूट गया, उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दिया और अमेरिका में जाकर ओशो के आश्रम में रहने लगे। वहां उन्होंने टॉयलेट तक साफ किया।

स्लाइड में पढ़िए, किस वजह से विनोद खन्ना हीरो से बन गए संन्यासी?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन