चेन्नई: अभिनेत्री श्रुति हासन इन दिनों फिल्मकार सुंदर सी के 'संघमित्रा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह एक बड़े बजट की ऐतिहासिक फिल्म है। इस फिल्म में वह काफी एक्शन बाजी करती हुई दिखाई देंगी। इसके लिए वह खास तैयारियां भी कर रही हैं। उन्होंने 'संघमित्रा' के लिए मारधाड़ सीखना शुरू कर दिया है। श्रुति ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा, "और यह शुरू। 'संघमित्रा' के लिए लिए लड़ाई प्रशिक्षण।" उन्होंने ट्वीट के साथ एक प्रशिक्षण वीडियो भी शेयर की है।
फिल्म में आर्य और जयराम रवि प्रमुख भूमिका में हैं। यह 150 करोड़ रुपये के बजट में तैयार होगी। तमिल फिल्म 'एसआई3' की सफलता का स्वाद चख रहीं श्रुति मई से 'संघमित्रा' की शूटिंग शुरू कर देंगी। श्रुति के करीबी सूत्र ने बताया, "यह अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी। वह बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि यह भूमिका उन्हें कुछ ऐसा प्रयास करने का अवसर देगी, जो उन्होंने इससे पहले नहीं किया।"
फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान देंगे। श्रुति के फैंस इस बार उन्हें कई फिल्मों में अभिनय करते हुए देखेंगे। इस वक्त उनके पास 3 फिल्में हैं बड़े बजट की तमिल फिल्म 'संघमित्रा' भी भी इन्हीं का एक हिस्सा है।
Latest Bollywood News