1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बोल बच्चन' के बाद अब 'बच्चन सिंह' में नजर आएंगे अभिषेक

'बोल बच्चन' के बाद अब 'बच्चन सिंह' में नजर आएंगे अभिषेक

 Published : Apr 06, 2017 06:51 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 06:51 pm IST

अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी सुर्खियों में आ गए हैं। अभिषेक को 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'बोल बच्चन' में दर्शकों को खूब गुदगुदाते हुए देखा गया था। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर उनकी फिल्म के लिए 'बच्चन' नाम को...

bachchan- India TV Hindi
bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी सुर्खियों में आ गए हैं। अभिषेक को 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'बोल बच्चन' में दर्शकों को खूब गुदगुदाते हुए देखा गया था। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर उनकी फिल्म के लिए 'बच्चन' नाम को इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि प्रियदर्शन इस नाम का उपयोग करते हुए एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि अभिषेक ने इस फिल्म को साइन को भी कर लिया है। खबरों के अनुसार इस फिल्म का नाम 'बच्चन सिंह' रखा गया है।

इस फिल्म को अभिनेता सुनील शेट्टी और रजत रवैल बना रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया जा रहा है। अभिषेक को पिछली बार साजिद खान की फिल्म 'हाउसफुल 3' में देखा गया था। लेकिन इस फिल्म में उनके अलावा कई और सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। लेकिन इन दिनों चर्चा है कि अभिषेक ने लंबे वक्त के बाद कुछ फिल्में साइन की हैं, जिनमें वह अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

कहा जा रहा है कि फिल्मकार रॉनी स्क्रूवाला मे भी उन्हें अपनी एक फिल्म के लिए साइन किया है। इतना ही नहीं अपनी थ्रिलर फिल्मों के लिए मशहूर निशिकांत कामत ने भी अभिषेक को अपनी एक थ्रिलर फिल्म में लिया है। अभिषेक बच्चन को 'लेफ्टी' नाम की एक फिल्म में भी अभिनय करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा द्वारा किया जा रहा है। जल्द ही उनकी इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरु होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन